Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मुंबई इंडियंस ने विराट की टीम को नहीं दिया स्टेडियम:RCB ने डीवाई पाटिल स्टेडियम की डिमांड की थी, MI ने इनकार किया

    9 hours ago

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) IPL 2026 सीजन में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड नहीं बना पाएगी। मुंबई इंडियंस (MI) ने इस स्टेडियम के इस्तेमाल के लिए जरूरी मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, MI ने RCB को आवश्यक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी नहीं किया, जिसके कारण यह विकल्प फिलहाल खत्म हो गया है। IPL 2026 के लिए RCB मैदान की तलाश कर रही 4 जून को बेंगलुरु में RCB के IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजनों को लेकर सख्त रुख अपनाया। इसी वजह से BCCI को विजय हजारे ट्रॉफी और विमेंस वर्ल्ड कप के कुछ मैच भी बेंगलुरु से बाहर शिफ्ट करने पड़े थे। इसके बाद 17 जनवरी को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को कर्नाटक सरकार से स्टेडियम में IPL और इंटरनेशन मुकाबलों की मेजबानी की मंजूरी मिल गई हैं। KSCA ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि फिर कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि RCB खुद अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने मैच नहीं कराना चाहती है। इसी वजह से RCB अभी भी IPL 2026 में अपने मैचों की मेजबानी के लिए मैदान की तलाश कर रही है। MI ने कहा कि देश में कई अन्य स्टेडियम है अगर कोई फ्रेंचाइजी किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के होम ग्राउंड के पास अपना होम बेस बनाना चाहती है, तो उसे उस फ्रेंचाइजी से मंजूरी लेनी होती है। वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम ज्यादा दूर नहीं हैं। अगर कोई टीम डीवाई पाटिल में बेस बनाना चाहती है, तो वानखेड़े से ऑपरेट करने वाली फ्रेंचाइजी की अनुमति जरूरी है। MI ने कहा कि देश में कई अन्य स्टेडियम है और RCB को पहले उन पर विचार करना चाहिए। RCB ने छत्तीसगढ़ सरकार से बात की जनवरी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ रायपुर में कम से कम दो होम मैच कराने को लेकर बात की थी। डीवाई पाटिल स्टेडियम के विकल्प से बाहर होने के बाद, इंदौर अब बाकी पांच मैचों की मेजबानी के लिए मजबूत विकल्प बना है। इंदौर का नाम पहले भी चर्चा में था, लेकिन अब डीवाई पाटिल के हटने के बाद यह फिर से प्रमुख विकल्प बन गया है। बेंगलुरु में भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी भगदड़ में 11 लोग के मौत के बाद कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में हादसे का जिम्मेदार RCB को बताया गया था। इसमें कोहली का भी जिक्र था। कर्नाटक सरकार ने कहा कि RCB ने चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में IPL के 2 मैच खेलेगी RCB:इंदौर भी हो सकता है वेन्यू; बेंगलुरु में विक्ट्री परेड में 11 लोगों की मौत हुई थी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम रायपुर में IPL 2026 के 2 मैच खेलेगी। दैनिक भास्कर के सूत्रों ने बताया है कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को 2 मुकाबलों की मेजबानी दी जा चुकी है। इसके अलावा बेंगलुरु, मुंबई और इंदौर भी मेजबानी रेस में शामिल हैं। बेंगलुरु में भी बाकि के बचे 5 मैच कराने प्रयास किए जा रहे हैं। यदि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को NOC मिल जाता है तो मैच होंगे। ऐसा नहीं होने पर रायपुर को 3 और मैच दिए जाएंगे। शेष दो मैच इंदौर में कराए जा सकते हैं। IPL के सीजन में एक टीम के 14 लीग मैच होते हैं। टीम इनमें से 7 मैच होम ग्राउंड में खेलती है। पूरी खबर पढ़े
    Click here to Read More
    Previous Article
    2026 Olympics: Éric Perrot earns silver in 20km individual biathlon
    Next Article
    दिल्ली पुलिस ने पेंगुइन इंडिया को नोटिस भेजा:कंपनी का दावा- नरवणे की किताब पब्लिश नहीं हुई; रिजिजू बोले- राहुल संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहे

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment