Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मंडी इंटरनेशनल शिवरात्रि फेस्टिवल, ‘शाही जलेब’ आज:डिप्टी सीएम करेंगे शुभारंभ, 200 देवी-देवता होंगे शामिल, अमेरिका समेत 6 देशों के कलाकार निकालेंगे कल्चरल परेड

    9 hours ago

    हिमाचल की छोटी काशी मंडी में आज से सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो रहा है। इसका शुभारंभ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 3 बजे पड्डल मैदान में करेंगे। इससे पहले वह राज माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लेंगे और पारंपरिक ‘जलेब’ (शोभा यात्रा) में शामिल होंगे। भगवान श्री राज माधोराय की अगुवाई में निकलने वाली भव्य जलेब का इस पर्व का सबसे प्रमुख आकर्षण मानी जाती है। इस दिव्य शोभायात्रा में मंडी जनपद के लगभग 200 देवी-देवता अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और श्रद्धालुओं के साथ भाग लेंगे। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वेशभूषा के बीच निकलने वाली यह जलेब मंडी की समृद्ध देव संस्कृति और आस्था की अनूठी झलक पेश करती है। नितिन-नेहा और कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल महोत्सव के दौरान हर शाम सेरी मंच पर भव्य सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम नितिन, नेहा दीक्षित और नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कल यानी 17 फरवरी को काकू राम ठाकुर और सुनील राणा, जबकि 18 फरवरी को माउंट फैशन शो, इन्द्रजीत पॉल और बॉलीवुड पार्श्व गायक अरविंद राजपूत मंच पर प्रस्तुति देंगे। 19 फरवरी को ममता भारद्वाज, अरुण-अनुशीला जुगनी और कुमार साहिल दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 20 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड के साथ गीता भारद्वाज और कुशांत भारद्वाज प्रस्तुति देंगे, जबकि 21 फरवरी को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में ‘वॉयस ऑफ शिवरात्रि’ का फाइनल, हार्मनी ऑफ पाइंस और अन्य कलाकार आकर्षण का केंद्र होंगे। अमेरिका समेत 6 देशों के दल सांस्कृतिक परेड निकालेंगे इस बार महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड विशेष आकर्षण रहेगी, जिसमें फ्रांस, अमेरिका, नाइजीरिया, तंजानिया, ताजिकिस्तान और श्रीलंका सहित कई देशों के कलाकार भाग लेंगे। इनके साथ हिमाचल, उत्तर भारत और मंडी के स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ब्यास तट पर आरती का आयोजन महोत्सव से पहले रविवार शाम ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य ब्यास महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में आरती में भाग लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ब्यास महाआरती नई परंपरा के रूप में मंडी की धार्मिक पहचान को और सशक्त करेगी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हिमाचल की समृद्ध देव परंपरा, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन गया है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार डिप्टी सीएम इस मेले का शुभारंभ करने जा रहा है। अमूमन सीएम इसका शुभारंभ करते है, जबकि समापन्न अवसर पर राज्यपाल मौजूद रहते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Asian shares trade flat as Lunar New Year closures limit activity
    Next Article
    हम भारत को खालिस्तान बना देंगे; गुजरात की कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment