Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल-प्लांट से ओलियम गैस का रिसाव:आसपास के इलाके से करीब 2600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया

    2 days ago

    महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक केमिकल प्लांट से ओलियम गैस के रिसाव की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब 2600 लोगों को शिफ्ट किया गया फायर ब्रिगेड की कई टीमें रिसाव को रोकने की कोशिशों में लगी हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके से करीब 2600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की अब तक जानकारी नहीं मिली है। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… पालघर के एसपी यतीश देशमुख ने बताया- बोइसर स्थित भगेरिया केमिकल्स कंपनी में सोमवार दोपहर 2 बजे ओलियम गैस लीक होने की सूचना मिली। जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल रिसाव जारी है। ओलियम गैस के कारण बोइसर के ऊपर सफेद धुएं जैसा बादल बन गया है। उन्होंने बताया कि हवा की दिशा में आने वाले रिहायशी और औद्योगिक इलाकों को खाली कराया जा रहा है और इलाके में नाकाबंदी भी की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे हवा और धुएं की दिशा के विपरीत ओर जाएं, सुरक्षित स्थान पर पहुंचें और घबराएं नहीं। -------------- महाराष्ट्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट, 21 डॉयरेक्टर्स के खिलाफ केस, 9 गिरफ्तार:दो और घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा महाराष्ट्र में नागपुर जिले के राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार को हुए धमाके से घायल दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Guerre au Moyen-Orient: le point presse du Pentagone en intégralité
    Next Article
    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल-प्लांट से ओलियम गैस का रिसाव:इलाके में मची अफरा-तफरी, 2600 लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment