Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाशिवरात्रि: 12 ज्योतिर्लिंग समेत सभी शिवालयों में दर्शन-पूजा:महाकालेश्वर पहनेंगे 11 फुट का सेहरा; रतलाम के गढ़ कैलाश महादेव का 11 लाख के नोटों से शृंगार

    21 hours ago

    देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। महाकाल मंदिर के पट रात 2.30 बजे से खुले हैं। दोपहर 1 बजे तक 2.20 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी। महाकाल का दूल्हे के रूप में शृंगार करने के लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र, 200 किलो देसी फूल से बना 11 फुट का सेहरा बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर मंदिर को रात 3 बजे से दर्शन के लिए खोला गया है। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया जाएगा। एमपी के रतलाम में बने गढ़ कैलाश महादेव मंदिर में 11 लाख रुपए के नोटों से भगवान का शृंगार और सजावट की गई है। 10 के सिक्कों से तोरण बनाए गए हैं। वहीं, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई। 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया। यहां रात से भक्तों की लंबी लाइन लगी है। झारखंड के देवघर में बाबाधाम मंदिर में शनिवार को पंचशूलों की विशेष पूजा हुई। मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना के बाद बाबा बैद्यनाथ-माता पार्वती का गठबंधन हुआ। प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की तस्वीरें… देशभर में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के बारे में जानने कि लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….
    Click here to Read More
    Previous Article
    US, Iran To Resume Nuclear Programme Talks In Geneva Amid Rising Tensions
    Next Article
    7 Ways Chia Seeds Improve Gut Health And Boost Overall Wellness

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment