Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ममता बोली-पर्दे के पीछे से संस्थाओं पर बीजेपी का कंट्रोल:पश्चिम बंगाल के घर से 22 बम बरामद; AIADMK पर नाबालिगों से प्रचार का आरोप

    1 day ago

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सरकारी संस्थाओं को पर्दे के पीछे से भारतीय जनता पार्टी कंट्रोल करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग (EC) के लेटर पर लगी BJP की मुहर ने यह बात पूरी तरह से साबित कर दी है। बनर्जी ने उत्तरी बंगाल के बागडोगरा जाने से पहले एयरपोर्ट पर ये बात कही। वहीं, उत्तरी 24 परगना जिले में एक घर से पुलिस ने बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हारोआ पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर से कुल 22 देसी बम बरामद किए गए। बम मिलने के बाद से ही घर का मालिक लापता है। उधर, तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (AIADMK) के पदाधिकारियों के खिलाफ मदुरै के थिरुमंगलाम के पास चुनाव प्रचार में नाबालिगों को शामिल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चेकनुरानी पुलिस ने इस घटना के संबंध में कार्रवाई की है। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Designed with, without or by AI?
    Next Article
    Taylor Frankie Paul says daughter Ever is ‘reliving’ trauma

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment