Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ममता बोलीं-पर्दे के पीछे से संस्थाओं पर बीजेपी का कंट्रोल:तमिलनाडु में कमल हासन का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, DMK को समर्थन दिया

    1 day ago

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सरकारी संस्थाओं को पर्दे के पीछे से भारतीय जनता पार्टी कंट्रोल करती है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन (EC) के लेटर पर लगी BJP की मुहर ने यह बात पूरी तरह से साबित कर दी है। बनर्जी ने उत्तरी बंगाल के बागडोगरा जाने से पहले एयरपोर्ट पर ये बात कही। वहीं, उत्तरी 24 परगना जिले में एक घर से पुलिस ने बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हारोआ पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर से कुल 22 देसी बम बरामद किए गए। बम मिलने के बाद से ही घर का मालिक लापता है। इधर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मक्कल नीधि मय्यम (MNM) प्रमुख और एक्टर कमल हासन ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देगी। कमल हासन ने आगे कहा- राजनीति में चुनाव केवल एक हिस्सा है, यह अंत नहीं है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता। 2021 के चुनाव में कमल हासन की पार्टी ने 234 में से 180 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। कमल हासन ने कोयंबटूर साउथ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वे बीजेपी की वनथी श्रीनिवासनसे 1,728 वोटों के छोटे अंतर से हार गए थे। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Quels sont les principaux points de l'accord commercial entre l'Australie et l'Union européenne ?
    Next Article
    रिंकू सिंह KKR के उप-कप्तान बने:2018 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा; यश दयाल IPL का 19वां सीजन नहीं खेलेंगे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment