Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मासूम शर्मा बोले- पूर्व सरपंच मेरे रिश्तेदार:शब्द गलत लगे तो वापस लेता हूं, एक व्यक्ति के कहने से पंचायत नहीं होती

    22 hours ago

    हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पूर्व सरपंच से हुए विवाद के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में मासूम शर्मा ने कहा कि पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा मेरे रिश्तेदार हैं। मैं उन्हें जानता नहीं था। बस मैंने इतना कहा था कि स्टेज से नीजे उतरकर आप प्रोग्राम देखो। मासूम ने आगे कहा कि स्टेज के नीचे से किसी से आवाज लगाई की सरपंच नहीं उतरेगा। इसी वजह से वहां क्लैश हुआ। इसके बाद मैंने वो 70 सरपंच वाली बात बोली। अगर किसी प्रतिनिधि को मेरी इस बात का बुरा लगा हो तो तैं अपने शब्द वापस लेता हूं। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के पंचायत बुलाने वाली बात पर मासूम ने कहा कि एक आदमी के कहने पर पंचायत थोड़ी हो जाएगी। हरियाणा में 7 हजार सरपंच हैं। मेरे समर्थन में भी काफी सरपंच आए हुए हैं। इसलिए चार आदमी कहीं बैठकर वीडियो बना देंगे तो उनके कहने से कुछ नहीं होगा। मासूम के बयान के बाद दैनिक भास्कर एप की टीम ने जींद के मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि अगर मासूम ने ऐसी बात कही है तो इस बात का जवाब देंगे। जानिए मासूम शर्मा ने क्या कहा…. गजेंद्र फोगाट बोले- नशा करके नहीं आना चाहिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के OSD एवं हरियाणवी सिंगर गजेंद्र फोगाट ने कहा कि गांव राम होता है और सरपंच उस गांव का हनुमान होता है। सरपंच बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर कोई कलाकार नशे का आदी है, तो उसके परिवार वाले हैं। हमने सरकार ने जगह-जगह नशा मुक्ति केंद्र खोले हुए हैं, वहां इलाज करवाएं। नशा करके कलाकार को वैसे भी नहीं आना चाहिए। राहुल पुट्‌ठी ने मासूम शर्मा पर गाना रिलीज किया इस विवाद के बीच हांसी के सिंगर राहुल पुट्ठी ने पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर एक गाना रिलीज कर दिया। 3 मिनट 25 सेकेंड के गाने में मासूम शर्मा को लेकर काफी कुछ कहा है। ‘एक पेटी दारू में नाचन आला सै’, ‘आखिरी वॉर्निंग’ जैसे शब्द इस्तेमाल किए हैं। राहुल पुट्‌ठी ने अपने यूट्यूबर चैनल पर 22 फरवरी को इस गाने को रिलीज किया। गाना रिलीज होने के बाद राहुल पुट़्ठी फेसबुक पर लाइव आए और कहा- नमस्कार भाई, मैं आपका राहुल पुट्‌ठी। आजकल एक माणस सै, जो माणस ने माणस नहीं मानण लागरा (आदमी को आदमी नहीं समझता)। सरपंच, मंत्री-एमएलए, किसे न कुछ नहीं मानण ए नहीं लागरा। गाने की चार लाइन सुनाने के बाद कहते हैं कि यो गाना है भाई। इस गाने ने शेयर कर दो। सरपंच सर्वसमाज बनाता है। थाहम कदे बणै होते तो थाहम न बेरा होता (तुम कभी बने होते तो पता होता)। अगर हक की बात लगी हो तो कमेंट कर देना। खटोला गाने से हुआ राहुल और मासूम के साथ विवाद मासूम शर्मा और राहुल पुट्‌ठी के बीच विवाद ‘एक खटोला जेल के भीतर’ गाने से शुरू हुआ। मासूम के ‘एक खटोला’ गाने के जवाब में राहुल पुट्‌ठी ने 'जेल में बेड' गाना लॅान्च किया था। उसके बाद मासूम शर्मा का ‘खटोला-2’ गाना आया तो राहुल पुट्‌ठी ने उसके जवाब में 'जेल में कट्‌टा' लॅान्च किया। लगातार विवाद के बीच हरियाणा सरकार ने बदमाशी से जुड़े गानों पर एक्शन लिया तो दोनों के ये गाने डिलीट हो गए। हांसी के रहने वाले हैं राहुल पुट्‌ठी हरियाणवी सिंगर राहुल हांसी जिले के पुट्ठी गांव के रहने वाले हैं। राहुल को बचपन से हरियाणवी रागनी और भजन गाने का शौक रहा, जिसके बाद उन्होंने राममेहर महला से गायकी के गुर सीखे। राहुल के अनुसार, शुरुआत में परिवार के लोग इस शौक के कारण पिटाई भी कर देते थे, लेकिन बाद में जब उन्हें लगा कि वह इसमें नाम बना रहा है तो परिवार ने भी उनका साथ दिया। वह 12वीं तक पढ़े हैं। राहुल के पिता सत्यवान हांसी में मैकेनिक हैं। राहुल की दो बहनें व एक भाई है। राहुल इनमें सबसे बड़े हैं। मासूम शर्मा के बचाव में उतरे हैरी लाठर हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सिंगर-गीतकार हैरी लाठर मासूम शर्मा के बचाव में उतरे हैं। राहुल पुट्ठी को सॉन्ग को लेकर लाठर ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। लिखा- दादा मांगेराम नै एक बात कही थी-इन नीचां के बिसराए तैं के मध्यम जाटी हो ज्यागी।आगे लिखा-छोटे एक बात कहणा चाहूं हूं तनैं कि तूं जिस आदमी नै टारगेट करकै फेमस होणा चाहवै है तूं उसके पैरां की धूल भी कोनी।अगर कामयाब होणा है तो मेहनत कर कंट्रवर्सी नहीं, अगर मेहनत करता तो मासूम भाई तेरी गेल खड़ा होता ।छोड़ दे यें टूची हरकत नहीं तो दादा मांगेराम नै न्यू भी कह राखी है कि मांगेराम नास भूंड्यां का आप भी हो जाया करै।और तूं जिसनै एक दारू की पेटी की कहवै है नै उसके एक गाणे की फीस गिणदे गिणदे तेरे हाथ दुखण लागज्यांगे। 18 फरवरी को जींद में हुआ था विवाद विवाद 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा के बहनोई धर्मवीर आर्य की 25वीं सालगिराह के दौरान हुए कार्यक्रम में हुआ। मासूम शर्मा स्टेज पर आए तो भीड़ देख भड़क गए। उन्होंने वहां खड़े पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को यहां तक कह दिया था कि मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। मासूम शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पूर्व सरपंच ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम शर्मा को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली और कहा कि मासूम को पैसे देकर कहीं भी नचवा लो। अगर माफी नहीं मांगी तो महापंचायत बुलाई जाएगी। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें :- पूर्व सरपंच बोले- मासूम शर्मा बटेऊ जैसा नखरा छोड़े:पंचायत के सामने लाइव माफी मांगनी पड़ेगी; हरियाणवी सिंगर के भाई ने गलती मानी हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच हुआ विवाद शांत नहीं हुआ। 21 फरवरी की शाम जींद में मासूम शर्मा के बड़े भाई विकास ने पूर्व सरपंच से माफी मांगी और कहा कि मासूम शर्मा बाहर है। इसलिए उसकी जगह मैं आया हूं। इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Hospitals cannot treat doctors like factory workers: Madras high court
    Next Article
    Trump rants against SC ruling, warns of 'more powerful, obnoxious' tariffs

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment