Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मौत की अफवाह के बीच रेस्टोरेंट में दिखे नेतन्याहू:इजराइली पीएम कॉफी पीते नजर आए; AI वीडियो से मारे जाने की खबर फैली थी

    1 day ago

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे एक रेस्टोरेंट में बैठकर कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'वे कहते हैं कि मैं क्या हूं?' इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी मौत की अफवाहों पर जवाब दिया। दरअसल इससे पहले सोशल मीडिया पर खबर फैल गई थी कि नेतन्याहू मारे गए हैं। 13 मार्च को उनके एक वीडियो मैसेज में कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके दाएं हाथ में 6 उंगलियां दिख रही हैं। इसके बाद कई यूजर्स ने उस वीडियो को AI या डीपफेक बताना शुरू कर दिया। इसके बाद अफवाह फैलने लगी कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की हत्या हो गई या वे जर्मनी भाग गए हैं। हालांकि बाद में इजराइली पीएम ऑफिस ने बयान जारी कर कहा था कि पीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और ऐसी खबरें फेक न्यूज हैं। ईरान बोला- सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    गिल-मंधाना बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुने गए:BCCI अवॉर्ड्स- 2 साल में 5 ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमें सम्मानित, द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट मिलेगा
    Next Article
    Aamir reveals he has finalised his next films as he turns 61

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment