Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मंत्री से तंग अफसर के सुसाइड की इनसाइड स्टोरी:टेंडर के प्रेशर, पिटाई और रिश्वत का फर्जी VIDEO; पत्नी-बेटी को मरवाने की धमकी से डरे

    2 days ago

    पंजाब की सरकारी खरीद एजेंसी, वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने स्टेट के कैबिनेट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर को जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइड कर लिया। पंजाब वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का मुख्य काम प्रदेश की मंडियों में आने वाले अनाज (गेहूं-धान) की खरीद करना, उसे स्टोर करना, अनाज का रिकॉर्ड मेंटेन करना, कोल्ड स्टोरेज चेन की अनुमति देना और नए वेयरहाउस बनवाना हैं। गननदीप सिंह रंधावा अमृतसर में तैनात थे और लालजीत भुल्लर के गृहजिले तरनतारन का चार्ज उन्हीं के पास था। सुसाइड से पहले 12 सेकेंड के वीडियो में रंधावा ने इतना ही कहा- मैंने जहर खा लिया है, मिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता। मामला सामने आते ही CM भगवंत मान ने तुरंत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया और चीफ सेक्रेटरी को जांच की कमान सौंप दी। हालांकि, एक सरकारी अफसर के सुसाइड की वजह को लेकर औपचारिक तौर पर सरकार या अमृतसर पुलिस ने खुलकर कुछ नहीं कहा मगर रंधावा की फैमिली, मौके के हालात और विरोधी दलों के नेताओं की ओर से पेश किए जा रहे सबूतों से यह मामला बेहद गंभीर लग रहा है। पंजाब के पूर्व मंत्री व अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और अमृतसर के कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला के मुताबिक, लालजीत भुल्लर अपने पिता के नाम पर तरनतारन जिले में वेयरहाउसिंग कारपोरेशन से अनाज स्टोरेज के कुछ टेंडर लेना चाहते थे। जब DM रंधावा ये टेंडर नहीं दिलवा सके तो उन्हें ऑफिस बुलाकर, नंगा करके पीटा गया। 10 लाख रुपए की रिश्वत लेने का वीडियो बनाया गया। मजीठिया के मुताबिक, DM रंधावा ने यहां तक भी बर्दाश्त कर लिया लेकिन जब भुल्लर ने उनकी पत्नी और बेटी को गैंगस्टरों से मरवाने की धमकी दी तो वह टूट गए और सुसाइड कर लिया। भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर के साथ DM गननदीप सिंह रंधावा का विवाद कैसे शुरू हुआ? उनके साथ क्या सलूक किया गया? सुसाइड के पीछे की वजह क्या रही? ये जानने के लिए पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी… वेयर हाउस के DM की आत्महत्या के पीछे की कहानी… यूनियन ने कहा- निर्दयी हुक्मरान ने डाला राजनीतिक दबाव रंधावा के सुसाइड के बाद पंजाब राज्य गोदाम निगम फील्ड इंप्लाइज यूनियन ने कहा- पिछले दिनों राजनीतिक दबाव में डीएम की तरफ से सल्फास खाकर जीवन लीला समाप्त की। इसकी वजह निर्दयी हुक्मरान है। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की तरफ से गोदाम बनाने के लिए टेंडर कॉल किए थे, जिसमें संबंधित हुक्मरानों ने निजी गोदाम टेंडर की शर्तें पूरी न करने के बावजूद उन्हें पास नहीं किया। हमारे साथी डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा को मानसिक रूप से परेशान किया गया। उनकी तरफ से यह कदम उठाया गया है। मेरे ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे बिल्कुल बेबुनियाद और झूठे हैं। लेकिन हमारी पार्टी हमेशा सच का साथ देती है और सच के साथ खड़ी रहती है। इसलिए मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं, मैं चाहता हूं कि उनकी सही तरीके से जांच हो, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इसी कारण, जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती, मैं अपनी पार्टी से और हमारे माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि मेरा मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार किया जाए, ताकि इस मामले में मेरा पद किसी भी तरह की बाधा न बने और निष्पक्ष जांच हो सके। इसलिए मैं अपना इस्तीफा पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान जी को भेज रहा हूँ, ताकि इस मामले की सही जांच आगे बढ़ सके। मैंने मंत्री से तुरंत इस्तीफा मांगा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने तुरंत कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, “जो कुछ भी मेरे स्तर पर संभव था, मैंने किया। मैंने तुरंत मंत्री से इस्तीफा मांगा है और उनके विभाग की जिम्मेदारी किसी अन्य मंत्री को दी जाएगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें … पंजाब में मंत्री का नाम लेकर अफसर ने सुसाइड किया, CM ने मिनिस्टर का इस्तीफा लिया पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले अमृतसर में तैनात डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने 12 सेकेंड का वीडियो जारी किया। इसमें रंधावा ने कहा- खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता। इसका पता चलते ही CM भगवंत मान ने भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। इस्तीफा लेने की पुष्टि करते हुए CM मान ने चंडीगढ़ में कहा- इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जांच का विषय है। जांच किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए मंत्री का इस्तीफा लिया गया है (पढ़ें पूरी खबर) लाल किला हिंसा में भी दिखे थे भुल्लर:मंत्री बनते ही स्टंट, जातिवादी टिप्पणी की, हर बार बचते रहे; अफसर के सुसाइड से कुर्सी छिनी अमृतसर के वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड से कुर्सी गंवाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री लालजीत भुल्लर पहली बार विवादों में नहीं फंसे, इससे पहले भी वह लाल किला हिंसा, जातिवादी टिप्पणी से लेकर मंत्री बनते ही स्टंटबाजी को लेकर वह सुर्खियों में रह चुके हैं। हालांकि हर बार उन्हें पार्टी और सरकार का साथ मिलता रहा। कभी सफाई देकर तो कभी माफी मांगकर वह हमेशा बचते रहे। हालांकि इस बार वह सीधे अफसर के सुसाइड केस में फंस गए। पंजाब में एक साल बाद चुनाव है, ऐसी सूरत में AAP सरकार किसी तरह का रिस्क लेने के मूड़ में नहीं है। इसी वजह से मामला मीडिया में आते ही CM भगवंत मान ने तुरंत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    KKR injury woes worsen, Akash Deep also ruled out of IPL 2026
    Next Article
    Opinion: Opinion | Israel-Iran War: Rethinking India's Energy Security

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment