Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मोदी की 24 घंटे में 5 राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत:मैक्रों से बोले- पश्चिम एशिया में तनाव कम करना जरूरी; ओमान सुल्तान से कहा- होर्मुज से आवाजाही जरूरी

    9 hours ago

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के दौरान 5 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात की। PM ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान क्षेत्र में तनाव कम करने, संवाद बढ़ाने और शांति बहाली की जरूरत पर जोर दिया। PM ने बताया कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला II से बातचीत की। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बताया कि PM ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से भी बात की थी। PM के मुताबिक, मैक्रों से बातचीत में कहा कि हालात चिंताजनक हैं और तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति जरूरी है। दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। PM ने बताया कि उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक को ईद की बधाई दी और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। उन्होंने ओमान की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की और वहां से भारतीयों सहित लोगों की सुरक्षित वापसी में उसकी भूमिका की सराहना की। दोनों देशों ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित जहाजों की आवाजाही पर भी जोर दिया। PM मोदी ने कुवैत पर हुए हमलों की निंदा की इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह से बुधवार रात बात की थी। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर बात की और हाल की घटनाओं पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने कुवैत पर हुए हमलों की कड़ी निंदा भी की। रणधीर जायसवाल के मुताबिक, पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस से कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित और बिना रुकावट के जहाजों का निकलना भारत के लिए बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा के लिए क्राउन प्रिंस का धन्यवाद भी किया, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय रहता है। ईरान-इजरायल के बीच 28 फरवरी से युद्ध जारी अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का युद्ध 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ। अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के परमाणु स्थलों, मिसाइल बुनियादी ढांचे और नेतृत्व को निशाना बनाया गया। इसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने मीडिल ईस्ट के कई देशों पर तेज और लगातार हमले किए। उसने पूरे क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन दागे। इन हमलों, खासकर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों के कारण खाड़ी देशों से ईरान के रिश्ते और खराब हो गए और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर भी असर पड़ा। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल आपूर्ति रोकी ईरान ने हमलों के जवाब में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते सभी देशों में तेल आपूर्ति रोक दी, जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बड़ी चोट पहुंची है। ट्रम्प अब अपने सहयोगी नाटो देशों से होर्मुज में रास्ता खुलवाने की अपील कर रहे हैं। हालांकि इन देशों ने साफ कर दिया है कि वे होर्मुज स्ट्रेट में अपने वॉरशिप नहीं भेजेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि अगर नाटो देश इस अहम समुद्री रास्ते को फिर से खोलने में मदद नहीं करते, तो नाटो का भविष्य खराब हो सकता है। जंग के बीच दो भारतीय जहाज होर्मुज पार कर LPG लेकर पहुंचे होर्मुज में बढ़े तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर तब आई जब दो भारतीय LPG टैंकर- शिवालिक और नंदा देवी सुरक्षित रूप से देश पहुंच गए। पहला जहाज शिवालिक 16 मार्च 2026 को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, जिसमें करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG था। यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला LPG जहाज था। इसके एक दिन बाद, 17 मार्च को नंदा देवी टैंकर कांडला पोर्ट पहुंचा, जो लगभग 46,500 मीट्रिक टन LPG लेकर आया। दोनों जहाजों से कुल मिलाकर करीब 92–93 हजार मीट्रिक टन गैस भारत पहुंची, जो देश की लगभग एक से डेढ़ दिन की घरेलू जरूरत के बराबर मानी जा रही है। यह डिलीवरी इसलिए खास रही क्योंकि ईरान-इजरायल तनाव के कारण होर्मुज क्षेत्र में कई जहाज फंसे हुए थे। भारत की LPG सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है। सरकार की कूटनीतिक कोशिशों के बाद इन जहाजों को सुरक्षित मार्ग मिला और इनकी एंट्री ने संभावित गैस संकट को कुछ हद तक टाल दिया। ------------------------------------ LPG संकट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सरकार बोली- सिलेंडर की पैनिक बुकिंग में कमी, ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने गुरुवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें पश्चिम एशिया में तनाव के कारण तेल और गैस संकट पर मौजूदा हालात की जानकारी दी। पेट्रोलियम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% पहुंच गई है। पैनिक बुकिंग में कमी आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Florida man loses US citizenship over $3.8 million Covid-19 relief fraud scheme; may face deportation
    Next Article
    Millions of children out of school: Yemen's education system on its knees • FRANCE 24 English

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment