Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मोदी ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ बैठक की:ईरान-इजराइल युद्ध के बीच तेल संकट पर चर्चा; राज्यों को 10% एक्स्ट्रा LPG कोटा मिलेगा

    9 hours ago

    ईरान-इजराइल जंग के बीच वैश्विक तेल बाजार में हलचल को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद भवन में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक की। करीब 2 घंटे चली बैठक में कच्चे तेल और गैस की उपलब्धता, उनके इम्पोर्ट और संभावित संकट से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई। करीब 2 घंटे चली बैठक में सरकार ने अपने आपातकालीन तेल भंडार (SPR) की भी समीक्षा की है। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक देश के पास कुछ हफ्तों का तेल स्टॉक मौजूद है, जिससे फिलहाल संकट की संभावना कम है। दरअसल होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने से दुनियाभर में तेल सप्लाई पर असर पड़ा है। युद्ध के माहौल में भारत के तीन जहाज शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी तेल-गैस लेकर गुजरात के पोर्ट्स पर पहुंचे हैं। वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार राज्यों को 10% ज्यादा LPG देने को तैयार है, अगर वे धीरे-धीरे LPG की जगह PNG अपनाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि LPG की दिक्कत अभी भी बनी हुई है। ऑनलाइन बुकिंग बेहतर हुई है, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर के यहां अब भी लंबी लाइनें लग रही हैं, और हाल ही में 2300 से ज्यादा जांच भी की गई हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 मौतें:4 घायल; डिजिटल लॉक नहीं खुले, लोग अंदर फंसे रह गए; पीएम-सीएम ने जताया दुख
    Next Article
    Sidharth gets emotional as Kapoor & Sons clocks 10 years

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment