Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    MP के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर भीड़:अफवाह से मची अफरा-तफरी, टंकियां फुल कराने दौड़े लोग, कई जगह पेट्रोल खत्म

    12 hours ago

    मध्यप्रदेश के नीमच, झाबुआ, आगर मालवा और शाजापुर समेत कई शहरों में मंगलवार शाम अचानक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल खत्म होने और कीमतें बढ़ने की अफवाह फैलते ही लोग टंकियां फुल कराने के लिए पंपों की ओर दौड़ पड़े। हालात ऐसे बने कि कई जगह लंबी कतारें लग गईं, धक्का-मुक्की और विवाद तक की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में लोग बोतल और कुप्पियों में पेट्रोल स्टॉक करने भी पहुंच गए। अफवाह से बढ़ा दबाव, कई जगह स्टॉक खत्म पंप संचालकों के मुताबिक, सामान्य सप्लाई होने के बावजूद अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पंपों पर शाम तक पेट्रोल खत्म होने की स्थिति बन गई। स्थिति संभालने के लिए कुछ पंपों ने राशनिंग शुरू कर दी, जहां एक वाहन को केवल 1 लीटर पेट्रोल दिया जा रहा है। झाबुआ में पुलिस तैनात झाबुआ के पुलिस वेलफेयर पंप सहित कई स्थानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मेघनगर नाका चौराहे के पंपों पर देर रात तक लंबी लाइनें लगी रहीं। आगर-शाजापुर में भी यही हाल आगर मालवा और शाजापुर में भी लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल भरवाने पहुंचे। यहां भी पंपों पर लंबा इंतजार करना पड़ा और भीड़ लगातार बढ़ती रही।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Bar council poll results out
    Next Article
    RCB सबसे महंगी IPL टीम बनी:₹16.71 हजार करोड़ में 4 कंपनियों ने मिलकर खरीदा; राजस्थान भी 15 हजार करोड़ में बिकीं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment