Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    MP में 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:राजस्थान में मिनिमम टेम्परेचर 11°C से 17°C के बीच, हरियाणा में कोहरा छाया

    16 hours ago

    देश के कई हिस्सों में आज से मौसम में बदलाव दिखा है। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की एक्टिविटी की वजह से 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। एक दिन पहले भी 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। राजस्थान में तापमान चढ़ने के साथ ही सर्दी घटने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी बढ़ेगी। 20 फरवरी को 6 शहरों का दिन का तापमान 30°C से ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 11°C से 17°C के बीच है। हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। आज राज्य के अधिकांश शहरों में सुबह घना कोहरा छाया। हिसार में विजिबलिटी करीब 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे कम तापमान 8.5°C नारनौल का रहा, सबसे अधिक 29.9°C पलवल का रहा। पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 22 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 23 और 24 फरवरी को नया सिस्टम का असर मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। 20 फरवरी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की एक्टिविटी की वजह से प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। आज भी बारिश जारी रहेगी। नए सिस्टम की वजह से 23-24 फरवरी को फिर मौसम बदलेगा। ये सिस्टम दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर दिखाएगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा साफ, 6 शहरों का अधिकतम तापमान 30°C सेल्सियस से ऊपर दर्ज राजस्थान में तापमान चढ़ने के साथ ही सर्दी घटने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी बढ़ेगी। 20 फरवरी को 6 शहरों का दिन का तापमान 30°C से ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 11°C से 17°C के बीच है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 शहरों में न्यूनतम तापमान अब भी 10°C से नीचे, पलवल में सबसे अधिक 29.9°C हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। आज राज्य के अधिकांश शहरों में सुबह घना कोहरा छाया। हिसार में विजिबलिटी करीब 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे कम तापमान 8.5°C नारनौल का रहा, सबसे अधिक 29.9°C पलवल का रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारतीय मूल की आशा शर्मा माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की CEO बनीं:फिल स्पेंसर की जगह लेंगी; सत्या नडेला को रिपोर्ट करेंगी, मेटा-इंस्टाकार्ट में रही हैं लीडर
    Next Article
    ट्रम्प बोले-भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं:पहले से तय समझौते पर बात आगे बढ़ेगी; वो टैरिफ देंगे, हम नहीं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment