Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    MP में 7 जिलों में बारिश का अलर्ट:राजस्थान में टेम्परेचर 30° पार, उत्तराखंड में तापमान माइनस 24°; कश्मीर में भी गर्मी बढ़ी

    14 hours ago

    देश के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथी बार बारिश का अलर्ट है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की एक्टिविटी की वजह से मौसम में बदलवा है। मौसम विभाग ने राज्य के मंडला, डिंडौरी समेत 7 जिलों में पानी गिरने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। राजस्थान में मौसम में दोबारा बदल है। सुबह-शाम की सर्दी कम हो गई। शनिवार को 10 से ज्यादा शहरों का अधिकतम टेम्परेचर 30°C और उससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले 7 दिन बारिश की संभावना नहीं है, आसमान खुला रहेगा। इसके कारण टेम्परेचर में 2°C से 3°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। इधर, जम्मू-कश्मीर में फरवरी का सबसे गर्म दिन 21 फरवरी को रहा, यहां दिन का तापमान 21°C तक पहुंचा। जो सामान्य से 10°C ज्यादा है। इससे पहले 24 फरवरी 2016 को 20.6°C रहा था। उत्तराखंड में के हिमालयी इलाकों में टेम्परेचर 0°C से नीचे है। मुनस्यारी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां टेम्परेचर -240°C रहा। गंगोत्री में -22°C, बद्रीनाथ में -19°C, हेमकुंड साहिब में -18°C और हर्षिल में -17°C रहा। राज्य में कहीं भी बर्फबारी का अलर्ट नहीं है। अगले 2 दिन मौसम का हाल 23-24 फरवरी: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की कुछ जगहों पर बारिश की आशंका। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: फरवरी में चौथी बार बारिश का अलर्ट, मंडला-डिंडौरी समेत 7 जिलों में बारिश की संभावना मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथीं बार बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने मंडला, डिंडौरी समेत 7 जिलों में पानी गिरने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की एक्टिविटी की वजह से ऐसा मौसम रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में घटने लगी सर्दी, आज से 7 दिन तक साफ रहेगा मौसम, टेम्परेचर 3°C तक बढ़ेगा राजस्थान में मौसम में दोबारा बदल है। सुबह-शाम की सर्दी कम हो गई। शनिवार को 10 से ज्यादा शहरों का अधिकतम टेम्परेचर 30°C और उससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 7 दिन बारिश की संभावना नहीं है, आसमान खुला रहेगा। इसके कारण टेम्परेचर में 2°C से 3°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: लो-प्रेशर सिस्टम एक्टिव, अगले 48 घंटों में सुबह-शाम का तापमान गिरेगा छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी है और सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम लो प्रेसर सिस्टम बन रहा है। इसके कारण अगले दो दिन में राज्य में सर्दी बढ़ सकती है। राज्य में सबसे ज्यादा टेम्परेचर रायपुर का रहा, जो 34.7°C था। सबसे कम अंबिकापुर में 12.7°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 8 शहरों का 0°C से नीचे, मुनस्यारी में टेम्परेटचर -24°C पहुंचा, 5 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट उत्तराखंड में आज बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं, लेकिन हिमालयी इलाकों में टेम्परेचर 0°C से नीचे है। मुनस्यारी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां टेम्परेचर -240°C रहा। गंगोत्री में -22°C, बद्रीनाथ में -19°C, हेमकुंड साहिब में -18°C और हर्षिल में -17°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    अब जॉइंट थिएटर कमान से ऑपरेट होंगी तीनों सेनाएं:नया ढांचा 3 महीने में सामने आएगा; पाकिस्तान-चीन मोर्चे पर तैयारी मजबूत होगी
    Next Article
    अब जॉइंट थिएटर कमान से ऑपरेट होंगी तीनों सेनाएं:ऑपरेशन सिंदूर में पहली बार दिखा था कम्पलीट इंटीग्रेशन; नया ढांचा 3 महीने में सामने आएगा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment