Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    MP में मार्च में ही तापमान 40°C रहने का अनुमान:पंजाब-हरियाणा में पारा 32°C के पार, छत्तीसगढ़ में 35°C; उत्तराखंड में भी गर्मी में बढ़ोतरी

    2 days ago

    मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में मार्च में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मार्च के पहले सप्ताह में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है, जबकि दूसरे सप्ताह से गर्मी असर दिखाने लगेगी। दिन के साथ रातें भी गर्म होंगी। पंजाब और हरियाणा दोनों में ही पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि बठिंडा में भी 32.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा के नारनौल में 32.2°C, भिवानी में 32.4°C, गुरुग्राम में 32.6°C, नूंह में 32.7°C तापमान रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी पारा 35.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान के साथ दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा। उधर, उत्तराखंड में भी गर्मी बढ़ने लगी है। राजधानी देहरादून में पारा 29°C दर्ज किया गया है। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Safety Of Civilians "Utmost Priority": PM Modi Tells Israeli PM Netanyahu
    Next Article
    Oil prices surge 10% as US-Israel strikes on Iran rattle global markets

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment