Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, 15 दिन पहले प्लान हुआ मर्डर:दोस्त को कहा था- मौत मंजूर, चुप नहीं रहूंगी; पढ़िए बहन के 5 अहम खुलासे

    12 hours ago

    पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल के मर्डर को लेकर बहन अलीशा ने कई खुलासे किए हैं। बहन ने बताया कि नैन्सी को जान का खतरा था। उसने बकायादा कनाडा पुलिस को कुछ लोगों के नाम दे रखे थे। नैन्सी ने पुलिस को कहा था कि अगर उसे कुछ हो जाए तो इन लोगों से पूछताछ की जाए। बहन ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले नैन्सी के एक करीबी दोस्त ने उसे अलर्ट किया था। नैन्सी को बताया कि तुम्हारी कत्ल की प्लानिंग हो रही है। तुम कुछ दिनों के लिए कहीं चली जाओ। इस पर नैन्सी ने कहा था कि मौत मंजूर है, लेकिन चुप नहीं बैठूंगी। नैन्सी ने दोस्त को कहा था कि वे अपने क्लाइंट को नहीं छोड़ सकती। नैन्सी ने पैरालाइज क्लाइंट को बचाने के लिए दरवाजा बंद कर दिया था, ताकि हमलावर क्लाइंट को नुकसान न पहुंचा पाएं। जिस घर में नैन्सी पैरालाइज मरीज की देखभाल कर रही थी, उसी घर के बाहर उस पर हमला किया गया। बहन ने बताया कि नैन्सी ने दोनों हमलावरों का मुकाबला किया, भागने की कोशिश भी की। लेकिन उन्होंने उसे घर के पीछे सुनसान जगह घेर लिया। हमलावरों ने उसके पेट में 20 बार चाकू से वार कर दिए। वो चिल्ला न पाए, इसलिए उसकी जीभ भी काट दी। बता दें कि मंगलवार रात (3 मार्च) करीब साढ़े 9 बजे नैन्सी ग्रेवाल हत्या कर दी गई थी। नैन्सी की बहन की अहम बातें… संस्कार के लिए मां आज कनाडा पहुंचेंगी नैन्सी की मां ने बताया कि उसकी आज कनाडा के लिए फ्लाइट है। वह कनाडा पहुंचकर संस्कार करेगी। कनाडा पुलिस की बहुत सी फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद ही बॉडी मिलेगी। नैन्सी का संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा। मां ने बताया कि कनाडा सरकार से यही मांग है कि बेटी के कातिलों को जल्द से जल्द जेल में डाला जाए। लासाल पुलिस बोली- जांच चल रही लासाल पुलिस के हेड माइकल पियर्स ने कहा कि अब तक की जांच में ये बात निकलकर सामने आई है कि मर्डर अचानक या बिना सोचे-समझे नहीं हुआ। नैन्सी का मर्डर प्री प्लांड है। इसके पीछे जो कोई भी है, पुलिस उनको वेरिफाई कर रही है। हर तरह की सूचना पर उस एंगल से जांच चल रही है। माइकल ने कहा कि अभी ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं करना चाहते, जिससे जांच प्रभावित हो। पुलिस को कई सुराग, टिप्स मिले हैं। लासाल में इस समय लोग डरे हुए हैं। बार-बार लोगों के कॉल आ रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि क्या दरवाजे बंद रखने चाहिए। हेड ने कहा कि वह हत्या को हलके से नहीं ले रहे। जल्दी आरोपी आइडेंटिफाई हो जाएंगे। बाबा सतनाम सिंह की 2 अहम बातें… -------- ये खबरें भी पढ़ें… नैन्सी ग्रेवाल के टारगेट पर रहते थे निहंग-खालिस्तानी:जट्‌ट की जगह ब्राह्मण-बंगाली कहा जाता, पति से तलाक हुआ, कनाडा में कत्ल यूट्यूबर की कहानी कनाडा में कत्ल की गई पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल हमेशा निहंगों और खालिस्तानियों को टारगेट करती थी। खालिस्तानियों को वह गुंडा कहती थी तो निहंगों को क्रिमिनल, हालांकि वह ये भी साफ करती थी कि अच्छे निहंगों का वह दिल से सम्मान करती है। खालिस्तानी होना भी गलत नहीं लेकिन ठीक वही हैं जो लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांग रखते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या:मां बोली- खालिस्तानियों ने मारा; हरियाणा में जन्मी, विवादित टिप्पणियां करती थी कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। इसका पता चलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां से नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया (पढ़ें पूरी खबर) यूट्यूबर नैन्सी के बयान, जिनसे खालिस्तानियों के टारगेट पर रही:हरदीप निज्जर की प्रॉपर्टी पर सवाल उठाए, पन्नू को किराए का टट्‌टू कहा पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल 2018 में कनाडा जाने के साथ ही विवादों में रही। हर किसी पर विवादित टिप्पणियां नैन्सी की मौत का कारण बन गईं। खासकर कनाडा के गुरुद्वारों में खालिस्थानियों के कब्जे के वीडियो डालने से नैन्सी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    Domestic LPG Price Hiked By Rs 60, Commercial Cylinder Up Rs 115 From Today
    Next Article
    Pak Man Found Guilty Of Plot To Kill Trump, US Officials

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment