Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए आज कर सकते हैं नामांकन:कार्यकर्ताओं का हंगामा, ललन सिंह-संजय झा को बताया जयचंद, विधायक को लौटाया

    14 hours ago

    बिहार के CM नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। चर्चा है कि नीतीश कुमार आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। अमित शाह आज 12 बजे पटना पहुंचेंगे। इधर सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबरों की बीच जदयू कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रो रहे हैं। इधर, बुधवार शाम 6 बजे से CM आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। इसमें JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे। बैठक के बीच विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला नीतीश कुमार को लेना है। खबर से जुड़े हाईलाइट्स CM हाउस के बाहर से आई कुछ तस्वीरें… वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है। पार्टी ने अभी तक इन चर्चाओं का खंडन नहीं किया है। वहीं, उमेश कुशवाहा फिर से JDU के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। मीटिंग में नीतीश कुमार ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। बिहार की सियासी हलचल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read More
    Previous Article
    Aishwarya SPOTTED on the film sets - PICS
    Next Article
    Ex मुस्लिम को गला रेतकर तड़पाते रहे, हमले का VIDEO:हेलमेट पहनकर जीशान-गुलफाम ने चाकू मारे; एनकाउंटर में दोनों भाई मारे गए

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment