Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ओडिशा-कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत:11 कर्मचारी भी झुलसे; मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मुआवजा

    1 week ago

    ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लग गई। रविवार देर रात 3 बजे हुए इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। 7 मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि झुलसे हुए 3 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई। मरीजों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए। ओडिशा CM मोहन चरण मांझी घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। जिस समय आग लगी उस वक्त वहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। आग के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन कहा जा रहा है कि ICU में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि CM मांझी ने हादसे की हाई लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं। कटक का श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज ओडिशा का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है। यहां पूरे राज्य से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं। घटनास्थल से जुड़ी तस्वीरें… ------------------------ हॉस्पिटल में आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जयपुर के SMS हॉस्पिटल में आग से 8 मरीजों की मौत हुई थी, ट्रॉमा सेंटर के ICU में शॉर्ट सर्किट से हादसा अक्टूबर 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भी आग लगी थी। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हुई थी। हादसे के समय आईसीयू में 11 मरीज थे। हादसे का शिकार मरीज वेंटिलेटर पर थे। यह भी पता चला था कि स्टोर रूम में लगे स्मोक डिटेक्टर ने सही से काम नहीं किया। इसके कारण अलार्म सिस्टम समय पर एक्टिवेट नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ₹950 वाला गैस सिलेंडर ब्लैक में ₹3500 का मिल रहा:भारत से 45,000 टन डीजल खरीदेगा बांग्लादेश, विदेशी-निवेशकों ने भारतीय बाजार से 15-दिन में ₹52,704 करोड़ निकाले
    Next Article
    All’s unfair in war?

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment