Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ओडिशा में कांग्रेस की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स:राज्यसभा चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग का डर, 8 विधायक बेंगलुरु भेजे गए; शिवकुमार कर रहे निगरानी

    8 hours ago

    राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने ओडिशा के 8 विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया है। ये सभी विधायक दक्षिण बेंगलुरु के वंडरला रिजॉर्ट पहुंचे। ओडिशा कांग्रेस के MLA जिनमें चीफ व्हिप राजेन एक्का भी शामिल हैं, गुरुवार रात बेंगलुरु पहुंच गए। इन कांग्रेस विधायकों में अशोक कुमार दास, प्रफुल्ल चंद्र प्रधान, पवित्र सांता, कद्रका अप्पाला स्वामी, सी.एस. राजन एक्का और सत्यजीत गोमांगो शामिल हैं। विधायक अपने परिवारों के साथ इस रिसॉर्ट में रुके हुए हैं। ओडिशा से कुल 14 लोग बेंगलुरु पहुंचे हैं। पहले 6 विधायक को भेजा गया था, इसके बाद 2 और विधायक शुक्रवार दोपहर तक बेंगलुरु के रिजॉर्ट पहुंच गए। अब ओडिशा के PCC अध्यक्ष समेत 8 विधायक, उनके निजी सचिव और परिवार के सदस्य यहां मौजूद हैं। इनके लिए 20 कमरे बुक किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी चुनावों में क्रॉस-वोटिंग की अटकलों के बीच इन विधायकों की निगरानी कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार कर रहे हैं। कांग्रेस ने ओडिशा में अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी ने बीजू जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के साथ मिलकर एक संयुक्त उम्मीदवार दत्तेश्वर होता का समर्थन करने का फैसला किया है। अप्रैल में ओडिशा से राज्यसभा की चार सीटें खाली हो जाएंगी। राज्य से कुल चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं, और पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। 10 राज्यों की 37 सीटों को भरने के लिए 'काउंसिल ऑफ स्टेट्स' (राज्यसभा) के हर 2 साल में होने वाले चुनावों के लिए वोटिंग 16 मार्च को होनी है। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। विधायकों से मिलेंगे कर्नाटक के डिप्टी CM कांग्रेस नेता बट्टाप्पा ने बताया कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आज इन विधायकों से मिलेंगे। शिवकुमार दोपहर में यहां आएंगे। मौजूद लोगों के अलावा और भी विधायक यहां आ सकते हैं। कमरे 15 मार्च तक के लिए बुक किए गए हैं। हमें नहीं पता कि वे किस कारण से और क्यों यहां आए हैं। शनिवार सुबह तक चार और विधायकों के बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी के छह विधायक इस समय विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर में ही मौजूद हैं। BJP-BJD ने अपने कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए BJD ने संतृप्त मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, और BJP ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए ओडिशा पार्टी प्रमुख मनमोहन सामल और सुजीत कुमार के नाम का ऐलान किया है। बीजू जनता दल ने गुरुवार को पार्टी के सभी विधायकों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया। इसमें विधायकों को निर्देश दिया गया कि वे भुवनेश्वर में होने वाली पार्टी की बैठकों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। विधायकों से कहा गया है कि वे 13 और 14 मार्च को नवीन निवास पहुंचें।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Zodiac signs who have a strong soul connection with Lord Krishna
    Next Article
    US-Israel Iran War LIVE Updates: Fresh Explosions In Central Dubai, US Allows Russian Oil Purchase

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment