Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा:इंग्लिस के बाद ग्रीन आउट, जिम्बाब्वे ने 170 रन का टारगेट दिया, स्टोयनिस चोटिल

    18 hours ago

    जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप के 19वें मैच 170 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड और कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं। जोश इंग्लिस 8 रन बनाकर आउठ हुए। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धशतक है। उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्टेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच के दौरान चोट की चिंता भी सामने आई। मार्कस स्टोयनिस गेंद रोकने की कोशिश में हाथ पर चोट लगने के बाद बीच मैच में मैदान से बाहर चले गए। देखना होगा स्टोयनिस बैटिंग करने के लिए आते हैं या नहीं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श इंजरी के कारण नहीं खेल रहे है। वे पिछला मैच भी नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड कप्तानी कर रहे हैं। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुह्नेमन, एडम जम्पा। जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Bangladesh Election Results 2026 Live Updates: BNP Registers Landslide Win, India, Pak, US Congratulate Tarique Rahman
    Next Article
    3 Delhi Schools Receive Bomb Threat Emails, Searches Underway

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment