Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर:लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा; निसंका ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया

    1 day ago

    ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। अब उसकी उम्मीदें जिम्बाब्वे की हार पर टिकीं हैं। अगर जिम्बाब्वे मंगलवार को होने वाले मैच में आयरलैंड को हरा देती है, तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी। पल्लेकेले स्टेडियम में ग्रुप बी के इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 182 रन का टारगेट 18 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पथुम निसंका ने 52 बॉल पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। निसंका ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। कुसल मेंडिस ने 51 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस को 2 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड ने 56 और मिचेल मार्श ने 54 रन की पारी खेली। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन बनाए। दुषन हेमंथ ने 3 विकेट झटके। दुष्मंथा चमीरा को 2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड श्रीलंका ने 8 रन पर पहला विकेट गंवाया, निसंका के शतक से जीती टीम 182 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका की शुरुआत रही। टीम ने दूसरे ओवर में 8 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। यहां पर कुसल परेरा एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्कस स्टोयनिस ने कैच आउट कराया। इसके बाद पथुम निसंका (नाबाद 100 रन) ने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर टीम को 100 पार पहुंचा दिया। मेंडिस (38 गेंद पर 51 रन) के आउट होने के बाद निसंका ने पवन रत्नायके के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। रत्नायके ने चौका लगाकर जिताया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप टॉस हारकर बैटिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 51 बॉल पर 104 रन जोड़े। दोनों ने फिफ्टी लगाई। जिम्बाब्वे पर टिकीं ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। वहीं कंगारू टीम लगभग बाहर हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को अब ओमान के खिलाफ आखिरी मैच में जीत के साथ जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने का इंतजार भी करनी होगी। जिम्बाब्वे अगर श्रीलंका और आयरलैंड से हार जाए और ऑस्ट्रेलिया का रन रेट ग्रुप-बी में बेस्ट रहे, तभी कंगारू टीम क्वालिफाई कर पाएगी। वहीं जिम्बाब्वे ने आखिरी दोनों में से एक भी मैच जीत लिया तो टीम श्रीलंका के साथ सुपर-8 में जगह बना लेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोस इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, कूपर कोनोली, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, और एडम जम्पा। श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना।
    Click here to Read More
    Previous Article
    JEE Main Session 1 Result 2026: 12 Candidates Score 100 Percent, 13 Lakh Candiadtes Appeared
    Next Article
    AILAJ is not connected with fake letter alleging bribery charges against Justice M Nirmal Kumar, association informs Madras high court

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment