Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ओप्पो का 7000mAh बैटरी वाला K14 फोन लॉन्च:50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, शुरुआती कीमत 17999 रुपए

    9 hours ago

    ओप्पो ने भारत में अपनी K-सीरीज का नया स्मार्टफोन ओप्पो K14 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन्स और तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। इसकी शुरूआती कीमत 17,999 रुपए रखी गई है। 7000mAh की बैटरी और 45W की चार्जिंग इस फोन का सबसे मजबूत पक्ष इसकी बैटरी लाइफ है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे बैकअप का दावा करती है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए बॉक्स में 45W का सुपरवूक फास्ट चार्जर मिलता है। भारी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई 8.6mm है और इसका वजन करीब 216 ग्राम है। डिस्प्ले और प्रोसेसर की डिटेल्स फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित कंपनी के लेटेस्ट ColorOS 15 पर काम करता है। 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन से 1080p रेजोल्यूशन पर 60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए ट्रिपल रेटिंग ओप्पो ने इस फोन की ड्यूरेबिलिटी पर काफी काम किया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि फोन काफी हद तक धूल और पानी के तेज प्रेशर को झेल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G के साथ वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और USB टाइप-C पोर्ट मिलता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Has oil crisis Trumped US? Inside the war-time paradox of fighting Iran and funding its crude
    Next Article
    IPL 2026: Paddikal, Iyer dropped as R Ashwin reveals his RCB playing XI

    Related तकनीकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment