Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीएम बोले- कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा:ये अब INC नहीं, MMC है यानि मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस

    12 hours ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस भी घात लगातार देश को बदनाम करने के लिए कहीं घुस जाती है। कांग्रेस के ऐसे कुकर्मों को देश कभी माफ नहीं करेगा। देश को बदनाम करना, देश की सेनाओं को बदनाम करना, ये कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। ये वही कांग्रेस है, जिसने जवानों को हथियारों और वर्दी तक के लिए तरसा रखा था। वन रैंक वन पेंशन से वंचित रखा था। कांग्रेस अब INC नहीं है, MMC है यानि मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस। कल ही इजराइल की यात्रा पूरी कर लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को इजराइल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इजराइल की संसद में मेजर दलपत सिंह के शौर्य को नमन करने का मौका सौभाग्य मिला। राजस्थान के वीर बांकुरों की इजराइल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, उसका गौरव गान करने का अवसर मिला। मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंच गए थे। यहां के कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा चल रही है। पीएम ने कहा- दो साल पहले राजस्थान से केवल पेपरलीक की खबरें चमकती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपरलीक पर रोक लगी है। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। आज 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है। इससे पहले पीएम ने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 साल तक की लड़कियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर भी दिए। साधु-संतों के लिए अलग मंच प्रधानमंत्री की सभा में साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया है। इनके लिए सभा स्थल पर ही साइड में छोटा मंच बनाया गया है। सभा स्थल की PHOTOS… सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की PM अजमेर से करेंगे शुरुआत, हर साल हजारों महिलाओं की जान बचाएगा ये टीका, जानिए- कैसे, कहां लगेगा मुफ्त में पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    The U.S. last bombed Iran in June, striking three nuclear facilities.
    Next Article
    Strike Hits Near Khamenei’s Office As Israel, US Attack Tehran; Airspace Shut In Iran, Israel

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment