Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीएम मोदी का असम दौरा, दूसरा दिन:बोले- कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली और दिल से दूर रखा, सिल्चर बराक घाटी का गेटवे है

    16 hours ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम आज सुबह सिलचर पहुंचे। उन्होंने यहां ₹23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि सिचलर को बराक घाटी का गेटवे कहा जाता है। यह वो जगह जहां इतिहास, भाषा, संस्कृति और उद्यम ने मिलकर अपनी पहचान बनाई है। यहां बांग्ला बोली जाती है, असमियां की गूंज सुनाई देती है। अन्य जनजातीय परंपराएं भी सुनाई देती हैं। आप सभी भाईचारे, सद्भाव के साथ मिलकर इस पूरे क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। ये बराक वैली का बहुत बड़ा सार्म्थ्य है। बराक नदी ने ट्रेड रूट ने यहां ही प्रोत्साहित किया है। असम पूरे नॉर्थईस्ट और पश्चिम बंगाल को कनेक्ट करता है। पीएम ने कहा कि आजादी के अनेक दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली से और दिल से दूर रखा। कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को भुला दिया था, लेकिन बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट को ऐसे कनेक्ट किया है कि इसकी हर जगह चर्चा है। नॉर्थ ईस्ट आज दक्षिण एशिया जोड़ने वाला सेतु बन रहा है। पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें…. 13 मार्च: पीएम ने कहा- कांग्रेस ने लगातार असम के लोगों से झूठ बोला शुक्रवार को दौरे के पहले दिन पीएम ने ₹24,250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया था। गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा था कि कांग्रेस ने लगातार असम के लोगों से झूठ बोला है। कांग्रेस ने किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की गलत नीतियों ने इस राज्य को नुकसान पहुंचाया। हमने देखा कि बाहरी देशों के युद्ध की वजह से हमारे किसानों पर असर पड़ता है। हमने कृषि को बाहरी संकट से बचाने के लिए आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन दिया है। कांग्रेस ने साबित कर दिया कि वो किसी भी स्थिति देश के लिए ईमानदार नहीं है। मोदी ने कहा कि आज युद्ध की स्थिति में कांग्रेस केवल गलत प्रचार करने में जुटी है। पीएम ने चाय किसानें के लिए कहा कि टी-गार्डन के किसानों का सम्मान करना मेरे लिए कर्ज चुकाने जैसा है। आपकी चाय बेचकर मैं पीएम बन गया। मां कामाख्या देवी ने मुझे चाय बागान के लोगों का कर्ज चुकाने का मौका दिया है। पीएम की स्पीच की 7 बड़ी बातें… पीएम किसान सम्मान निधी की 22वीं किस्त जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश भर के 9.3 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए PM-KISAN योजना की 22वीं किस्त जारी की। इसके तहत योग्य किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में 2,000 रुपए मिलते हैं। उन्होंने कहा, अभी कुछ देर पहले ही, लाखों किसानों के खातों में एक संदेश पहुंचा है। ये वही किसान भाई-बहन हैं, जिनमें से ज्यादातर के पास 2014 से पहले न तो मोबाइल फोन था और न ही बैंक में कोई खाता। आज, अब तक ऐसे लाखों किसानों के खातों में 4 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए जा चुके हैं। 4 तस्वीरों में देखें उद्घाटन… कोकराझार में खराब मौसम के कारण प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री अपने दौरे के पहले दिन सबसे पहले कोकराझार जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण दौरा रद्द हो गया। इसकी वजह से पीएम ने कोकराझार के 4570 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली उद्घाटन किया। पीएम ने ऑनलाइन ही कोकराझार के लोगों को संबोधित भी किया। इसी के साथ नॉर्थ ईस्ट के लिए तीन नई ट्रेनों की शुरुआत भी की। दो दिन में पीएम असम में कुल 47,800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम ने X पर लिखा- राज्य की NDA सरकार तारीफ के काबिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में चाय किसानों को पट्टा वितरण को लेकर लिखा कि ये न्याय और सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम। मैं इसके लिए असम में NDA सरकार की तारीफ करता हूं। हमें चाय बागान परिवारों की मेहनत पर गर्व है और हम हमेशा उनकी भलाई के लिए काम करेंगे। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… PM बोले-कांग्रेस के युवराज छोटे दायरे में सिमटे:उन्हें विकास नहीं दिखेगा; तमिलनाडु में कहा-वेस्ट एशिया मामले ने सबपर असर डाला, पैनिक होने की जरूरत नहीं PM नरेंद्र मोदी 11 मार्च को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर थे। उन्होंने एर्नाकुलम के कोच्चि में ₹10,800 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके दौरान प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस के युवराज को यह नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कमाल कर रहे हैं। जो व्यक्ति अपने छोटे दायरे में सिमटा हो, उसे देश का विकास कभी नहीं दिखेगा। वहीं, तमिलनाडु में कहा कि वेस्ट एशिया ने सभी पर असर डाला है। हम इंडिया फर्स्ट की पॉलिसी पर भरोसा करते हैं। पैनिक होने की और अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया:जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे; लेह हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए थे
    Next Article
    Japan On Alert After North Korea Launches Suspected Ballistic Missile; Crisis Team Activated

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment