Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात की:मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई; ब्रिटिश मीडिया का दावा- मुजतबा कोमा में हैं

    1 day ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान से फोन पर बात की है। इस दौरान पीएम ने मिडिल-ईस्ट के हालात पर चर्चा की। मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अभी सबसे जरूरी है कि भारतीय नागरिक सुरक्षित रहें और सामान व ऊर्जा की सप्लाई बिना किसी रुकावट के चलती रहे। पीएम ने कहा कि भारत शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है और सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीति के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील करता है। इससे विदेश मंत्रालय ने बताया था कि भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच पिछले कुछ दिनों में तीन बार बातचीत हुई है। इसी बीच ब्रिटिश मीडिया ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई एक एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल हैं। UK वेबसाइट ‘द सन’ ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि मुजतबा कोमा में हैं। घायल होने के बाद उनका एक पैर भी काटना पड़ा है और उनके पेट-लिवर भी खराब हो चुके हैं। ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- अमेरिकी बेस पर हमले जारी रहेंगे ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को अपना पहला बयान जारी किया। इसमें उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद कर दे, नहीं तो उन पर हमले जारी रहेंगे। मुजतबा ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि उन्हें ईरान पर किए गए हमलों की ‘भरपाई’ करनी होगी। ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाए गए संदेश में खामेनेई ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता भी नहीं खोला जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध लगातार तेज हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजराइल के हमलों के पहले दिन मोजतबा खामेनेई के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और उन्हें हल्की चोटें भी आई थीं। बताया गया कि वह उसी हवाई हमले में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। क्या ईरान ने भारतीय जहाजों को जाने की इजाजत दी मिडिल-ईस्ट में जारी इस संघर्ष के बीच भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने पिछले कुछ दिनों में तीन बार बातचीत की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने भारत जाने वाले जहाजों को अनुमति दी है। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस विषय पर ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा। हाल की बातचीत में समुद्री शिपिंग की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत ने ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने बताया कि विदेश सचिव ने 5 मार्च को ईरानी दूतावास में जाकर शोक-पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे। जायसवाल के बयान की 4 अहम बातें… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Israel Drops Case Against Soldiers Accused of Abusing Palestinian Detainee
    Next Article
    LE QUARTIER GÉNÉRAL - Guerre en Iran

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment