Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीएम पुडुचेरी पहुंचे, 2700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया:कहा तमिलनाडु में 8 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, मदुरै में 4400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

    15 hours ago

    PM नरेंद्र मोदी रविवार को पुडुचेरी पहुंचे हैं। पीएम पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए से ज्यादा के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। इसके बाद वे सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें मिलकर काम करती हैं तो रिजल्ट जल्दी आते हैं। डबल इंजन सरकार ने लोगों के जीवन को आसान बनाया है। मोदी आज तमिलनाडु में आठ नए बने रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। वे चेन्नई बीच चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन देश को समर्पित करेंगे। इस मौके पर पीएम वहां सभा को संबोधित करेंगे। पूरे देश में टॉप क्वालिटी का इनफ्रास्ट्रक्टर निर्मित किया जा रहा है। पुडुचेरी में भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। अच्छी सड़कें, वाटर सप्लाय, स्कूल और कई प्रोजेक्ट लोगों के जीवन को आसान बनाएंगे। इसके बाद वह मदुरै में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे। NH-332A के मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन और NH-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन की फोर-लेनिंग का दोपहर करीब 3 बजे आधारशिला रखेंगे। पीएम कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन भी करेंगे। तमिलनाडु और पुडुचेरी में मोदी इन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे: मोदी के पुडुचेरी और तमिलनाडु दौरे से जु़ड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:CJI जस्टिस सूर्यकांत ने तिरुपति में 16 नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की नींव रखी
    Next Article
    Regional Impact: Shia Community Protests Seen in Srinagar and Ladakh

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment