Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब बजट आज, महिलाओं को ₹1000 मिलेंगे:वित्तमंत्री विधानसभा पहुंचे; CM मान बोले- तैयार रहो, खुशखबरी ला रहे; प्रश्नकाल चल रहा

    15 hours ago

    पंजाब विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। पहले प्रश्नकाल चल रहा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री हरपाल चीमा 2.50 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश करेंगे। उन्होंने सुबह बजट कॉपियों पर साइन किए। वित्तमंत्री ने घर से रवाना होने से पहले मां मंजीत कौर का आशीर्वाद लिया। इसके साथ भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया। वह फुलकारी वाली बजट कॉपी लेकर विधानसभा में पहुंचेंगे। पंजाब में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में AAP सरकार आखिरी बजट में महिलाओं से 2022 में किया चुनावी वादा पूरा करेगी। जिसमें हर महिला को 1,000 रुपए प्रति महीने देने के लिए बजट रखा जाएगा। सरकार गांवों से लेकर शहर और यूथ से लेकर इंडस्ट्री तक सभी पर फोकस कर सकती है। इसका संकेत सरकार बजट से ठीक पहले बिजली सस्ती करने और इंडस्ट्री पॉलिसी जारी कर दे चुकी है। वहीं, चुनावी साल होने के चलते सरकार किसी तरह का नया टैक्स भी नहीं लगा रही है। राजस्व ग्रोथ (एक्साइज 86%+), GST में बढ़ोतरी दिखाकर फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर फोकस किया जा रहा है। सरकार 117 विधानसभा क्षेत्रों में स्क्रीन लगाकर बजट दिखाएगी। सीएम भगवंत मान ने विमेंस डे पर पोस्ट डालकर लिखा- आज बजट सत्र के दौरान माताओं, बहनों और बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। बजट से पहले की PHOTOS… बजट के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Breaking News: Donald Trump Says Iran Is No Longer the “Bully of the Middle East”
    Next Article
    अनिल अंबानी पर ₹1,085 करोड़ की धोखाधड़ी का नया केस:पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर FIR दर्ज, 2013 से 2017 के बीच हुआ फ्रॉड

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment