Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब चुनाव, अकाली-भाजपा गठबंधन नहीं होगा:शाह बोले- 2027 में BJP की सरकार बनेगी, 2 साल में हम नशे को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे

    18 hours ago

    पंजाब में विधानसभा चुनाव- 2027 से पहले BJP आज मोगा में बदलाव रैली कर रही है। इसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित कर रहे हैं। वह केसरी रंग की पगड़ी बांधकर मंच पर पहुंचे। जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पंजाब में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। गृहमंत्री के इस बयान से अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया। गृहमंत्री ने वादा किया कि यदि पंजाब में भाजपा सरकार बनी तो 2 साल में ही नशे को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। वहीं, रैली में आने से पहले शाह ने ट्वीट कर कहा- पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। क्योंकि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं। आज मोगा में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ रुपए मुआवजा देने का वादा किया है। गृहमंत्री बताएं कि क्या वह चेक लेकर आए हैं? शाह का पंजाबी में ट्वीट… इसी बीच चर्चा चली कि मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख भाजपा जॉइन कर सकते हैं। औलख हरियाणा के रहने वाले हैं। हालांकि, औलख ने BJP में शामिल होने से इनकार कर दिया। उन्होंने रैली में परफॉर्म किया। सिंगर ने कहा कि वह सभी पार्टियों में शामिल हैं। शाह की रैली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Akshaye was not nice on set, stayed irritable, reveals Farah
    Next Article
    Netanyahu Has the War He Always Wanted, but on Trump’s Terms

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment