Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब CM एडमिट, अस्पताल उड़ाने की धमकी:मेल में दावा- भगवंत मान को पोलोनियम से संक्रमित किया; सुरक्षा एजेंसियों ने हॉस्पिटल घेरा

    12 hours ago

    पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर 1.1 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरी मेल में CM के मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अस्पताल को चारों तरफ से पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने घेरा डाल दिया है। यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। मोहाली के SP दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक CM को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। CM सिक्योरिटी के साथ पुलिस टीमें अलर्ट हैं। फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां एकदम से छुट्‌टी करवा दी गई है। आज से ही CBSE के एग्जाम शुरू हो रहे है। सीबीएसई का आज 10वीं कक्षा का मैथ का पेपर है। पेपर सुबह साढ़े 10 बजे से है। ऐसे में स्कूल प्रबंधक और पेरेंटस भी आफत में हैं। धमकी भरी ई-मेल में क्या लिखा हंटर फार्ले के नाम से जीमेल के जरिए भेजी ई-मेल में लिखा है कि 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इसमें मोहाली के स्कूलों और फोर्टिस अस्पतालों को टारगेट करने की धमकी दी गई है। पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो। मेल में लिखा हुआ है कि फोर्टिस अस्पताल से भगवंत मान की लाश निकलेगी। शहीद भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने सीएम मान को पोलोनियम से इन्फेक्ट कर दिया है। अगर जिंदा बच गया तो बेअंत (पूर्व CM बेअंत सिंह) की तरह ठोकेंगे। मेल में लिखा गया है कि यह खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है। इसके साथ इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का जिक्र है। धमकी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    No licence, SR2,600 fine: Saudi transport authority targets private passenger cars
    Next Article
    बांग्लादेश- नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली, पहले कुरान पढ़ी गई:शाम को रहमान पीएम पद की शपथ लेंगे, भारत के लोकसभा स्पीकर बिरला शामिल होंगे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment