Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब- लाइन में लगे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत:अमृतसर में झड़प; मोहाली में कालाबाजारी पकड़ी; लुधियाना में भगदड़; चंडीगढ़ में भीड़

    3 days ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का पंजाब- चंडीगढ़ में गहरा असर हुआ है। यहां गैस सिलेंडर के लिए लोगों को कई घंटे तक लाइनों में लगना पड़ रहा है। 2 दिन पहले तक केवल कॉमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी बंद हुई थी, लेकिन अब घरेलू गैस भी नहीं मिल रही। लुधियाना में शेरपुर में लोगों ने धरना लगा दिया। इसके बाद एजेंसी मालिक ने एक छोटी गाड़ी भेज दी। जिसके बाद लोग सिलेंडर के लिए दौड़ लगाते हुए दिखे। वहीं पुलिस से भी लोगों की बहस हुई। शांति नगर में एक व्यक्ति का सिलेंडर लूट लिया। मोहाली में सिलेंडरों से भरी पिकअप को पड़का गया है। बरनाला के गांव शैहना में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में भूषण कुमार मित्तल (66) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका उनका नंबर 25वां था। वे दो घंटे लाइन में खड़े रहे, फिर अचानक गिर पड़े। वहीं अमृतसर में सुबह इस्लामाबाद में देश भगत गैस एजेंसी पर मैनेजर और ग्राहक मनोज के बीच सिलेंडर को लेकर झड़प हो गई। वहीं सिलेंडर न मिलने पर बुजुर्ग महिला रो पड़ी। जालंधर में इंडेन उपभोक्ता अरुण ने बताया कि सिलेंडर डिलीवर का मैसेज आया, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया गया। चंडीगढ़ में भी लाइनें लगी हुई हैं। उधर, सरकार और प्रशासन का दावा है कि घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है। लेकिन फिर भी लोगों के घरों में सप्लाई नहीं मिल रही। ऑनलाइन बुकिंग की इतनी कोशिशें हो रही हैं कि गैस कंपनियों के सर्वर ही ठप हो गए। इसलिए, बुकिंग कंफर्मेशन के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) ही नहीं आ रहा। जानिए बड़े शहरों में क्या हालात हैं…. पंजाब गैस संकट, लोगों का दर्द: महिला बोली- पति पैरालाइज्ड, बच्चे भी नहीं, खाली सिलेंडर लेकर घूम रही; दूसरी बोली- 20 साल बाद चूल्हा जलाया LPG गैस संकट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    1 Turkish Ship Gets Approval To Cross Hormuz Strait Amid Iran War
    Next Article
    10g सोना ₹1,904 गिरकर ₹1.58 लाख का हुआ:1kg चांदी ₹7,813 सस्ती होकर ₹2.60 लाख पर आई, ईरान जंग का असर

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment