Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब में 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश:महिलाओं को ₹1000 महीना देने का ऐलान; अप्रैल से ड्रग-आर्थिक जनगणना होगी

    1 week ago

    पंजाब विधानसभा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। इस दौरान महिलाओं के लिए एक हजार रुपए महीना देने की स्कीम मावां-धीयां सत्कार योजना लॉन्च की। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 18 साल से बड़ी हर उम्र की महिला को 1 हजार रुपए महीना मिलेंगे। हालांकि SC वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब की 97% महिलाएं कवर होंगी। इसके लिए 9300 करोड़ का फंड रखा गया है। उन्होंने हरियाणा सरकार पर तंज कसा। चीमा ने कहा कि हरियाणा ने इनकम की लिमिट लगा दी, जिससे सिर्फ 20% महिलाओं को लाभ मिला। मगर, हम जुमलेबाजी नहीं करते। पंजाब बजट की बड़ी घोषणाएं… बजट से पहले की PHOTOS… पंजाब बजट मोमेंट्स देखने के लिए क्लिक करें बजट के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान और लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान का पलटवार | Iran Israel War | BREAKING NEWS
    Next Article
    दो जांबाज ईरानी महिलाओं ने साझा किया दमन का दौर:न झुकीं, न डरीं; ईरान में अपने हक के लिए महिलाओं की जंग 47 साल से जारी है

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment