Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब में बेअदबी पर विशेष सत्र 13 अप्रैल को:कानून लाएगी AAP सरकार, CM बोले- दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी

    2 days ago

    पंजाब में बेअदबियों को लेकर AAP सरकार ने एक दिन का विशेष सेशन बुला लिया है। ये सेशन 13 अप्रैल को होगा। इसमें बेअदबियों के खिलाफ सख्त कानून लाया जाएगा। CM गवंत मान ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। वहीं गोल्डन टेंपल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से वीडियो-फोटो बनाकर बेअदबी का नया मामला सामने आया है। एक क्रिकेट फैन फेज ने गोल्डन टेंपल में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स की फोटो फेसबुक पर शेयर की है। पहली फोटो में उन्होंने क्रिकेटर युवराज सिंह को तो दूसरी फोटो में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया है। जबकि गोल्डन टेंपल में जाने के लिए सिख धर्म के अनुसार सिर ढकना जरूरी है। इससे कुछ दिन पहले ही एक कंकाल की गोल्डन टेंपल की परिक्रमा और लंगर हॉल में जूते पहने AI वीडियो शेयर की गई थी। इसके अलावा एक व्यक्ति को जीप लेकर परिक्रमा में दिखाया गया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) इसे लेकर सख्त एतराज जता चुकी है लेकिन बेअदबी का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब नई फोटो पर भी SGPC ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि इस मामले में अब केंद्र व राज्य सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए ताकि ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में कोई इस तरह की बेअदबी न कर सके। जानिए, बेअदबी की नई फोटो में क्या.. जिस पेज पर फोटो, उस पर 2.38 लाख फालोअर्स यह फोटो क्रिक इंटरटेनमेंट पेज से वायरल की जा रही हैं। इस पेज पर 2.38 लाख फालोअर्स हैं। हालांकि फोटो डालते समय लिखा जरूर है कि यह AI जेनरेटेड इमेज हैं। इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या जानबूझकर ऐसा किया गया। वह इसलिए क्योंकि इन फोटो में सिर्फ एक-एक क्रिकेटर को ही नंगे सिर दिखाया गया है। बाकी के सिर ढके हुए हैं। हालांकि कमेंट में लोगों ने फोटो जेनरेट करने वालों को खूब लताड़ भी लगाई है लेकिन उन्होंने फोटो नहीं हटाई है। SGPC के एडवोकेट बोले- सख्त कार्रवाई जरूरी इस बारे में SGPC के एडवोकेट अमनबीर सिंह सियाली ने कहा कि लगातार वायरल हो रही इन तस्वीरों को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को शिकायतें भी सौंपी जा रही हैं। अब बेअदबी की 3 घटनाओं के बारे में जानिए… 1. कंकाल को पगड़ी पहनाई, जूते पहने परिक्रमा-लंगर हॉल में दिखाया 3 दिन पहले अमृतसर के गोल्डन टेंपल से जुड़ा बेअदबी का AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो सामने आया था। इसमें एक कंकाल को पगड़ी पहनाकर गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में दिखाया गया। जिसमें उसने जूते पहने हुए थे। यही नहीं, वह लंगर हॉल में भी जूते समेत ही लंगर खा रहा था। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एनाटॉमी क्राउन नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस अकाउंट पर करीब 10 हजार ही फॉलोअर्स हैं। ज्यादातर पोस्ट AI से जनरेट हुई हैं। 2. गाड़ी समेत युवक को जूते पहने परिक्रमा में दिखाया गोल्डन टेंपल की पवित्र परिक्रमा से जुड़े AI जनरेटेड 3 विवादित वीडियो सामने आए थे। पहले वीडियो में एक लड़का जूते पहनकर गोल्डन टेंपल की पवित्र परिक्रमा में खड़ा दिखाई देता है और फिर कार में बैठकर परिसर से बाहर जाता नजर आता है। वहीं, दूसरे वीडियो में श्री दरबार साहिब का परिवर्तित दृश्य दिखाया गया है, जो सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ है। तीसरे वीडियो में कपल को गोल्डन टेंपल के सामने आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिखाया गया है। वीडियो सामने के आने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन अमृतसर में 29 जनवरी को केस दर्ज किया गया था। 3. पवित्र सरोवर में कुल्ला करते हुए रील बनाई गोल्डन टेंपल में 13 जनवरी को युवक ने पवित्र सरोवर में कुल्ला करते हुए रील बनाई। वीडियो को 'मुस्लिम शेर' लिखकर सोशल मीडिया पर डाला गया था। इस पर SGPC ने कड़ी आपत्ति जताई थी। 24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने उसे पकड़ लिया था और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। युवक की पहचान सुब्हान रंगरीज के रूप में हुई थी, जो दिल्ली का रहने वाला है। इसके बाद उस पर बेअदबी का केस दर्ज हुआ। उसे गिरफ्तार कर अमृतसर लाया गया। हालांकि अब वह जमानत पर है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Inflation coming': Rahul slams Centre over weak rupee; predicts when govt will hike fuel price
    Next Article
    FBI Warns Russian Hackers Target Signal, WhatsApp in Mass Phishing Attacks

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment