Search

    Language Settings
    Select Website Language

    पंजाब में वेरका के GM समेत 3 अधिकारी सस्पेंड:सेना को भेजे दूध पाउडर के सैंपल फेल मिले, 125 मीट्रिक टन की खेप लौटाई

    12 hours ago

    पंजाब में वेरका ब्रांड के दूध पाउडर के सैंपल फेल होने के बाद 3 अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने लुधियाना मिल्क प्लांट के जीएम दलजीत सिंह समेत 3 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। यह आदेश शुक्रवार को मिल्कफेड के एमडी राहुल गुप्ता ने जारी किया। दरअसल, भारतीय सेना की जांच में सप्लाई किए गए दूध पाउडर के सैंपल फेल पाए गए थे, जिसके बाद करीब 125 मीट्रिक टन की खेप को क्वालिटी मानकों पर खरा न उतरने के कारण वापस लौटा दिया गया। सेना की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि 7 दिनों के भीतर इन नमूनों को हमारे कार्यालय से ले जाएं। यदि तय समय में नमूने नहीं लिए गए, तो उन्हें अधिकारियों की कमेटी द्वारा नष्ट कर दिया जाएगा और इसके बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। विपक्ष ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। विवाद बढ़ने पर विभाग ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित कर दी है, जो मामले की जांच करेगी। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मीडिया से पता चला है कि दो सैंपल फेल हुए हैं। वेरका अपने स्तर पर जांच कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो फूड सप्लाई विभाग भी जांच करेगा। सेना ने भेजे नोटिस की कॉपी सेना की ओर से भेजे गए नोटिस में क्या लिखा… लुधियाना जिला कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन को भेजे गए एक नोटिस में आर्मी सर्विस कोर यूनिट के ऑफिसर कमांडिंग ने बताया कि वेरका की लुधियाना यूनिट द्वारा सप्लाई किया गया लगभग 125 मीट्रिक टन होल मिल्क पाउडर रिजेक्ट किया जा रहा है। पत्र में बताया कि मिल्क पाउडर के दो बैच - एक 58.338 टन का और दूसरा 66.654 टन का रिजेक्ट कर दिए गए। रद्द करने के पीछे कारण क्वालिटी से जुड़ा होना बताया गया है। इस पत्र की कॉपी केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में परचेज और फूड इंस्पेक्शन ऑर्गनाइजेशन के चीफ डायरेक्टर को भी भेजी गई है। विपक्ष ने सरकार को घेरा… बाजवा बोले- पंजाब में सुर्खियां बटोरने वाली सरकार कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि भगवंत मान, जो कि सहकारिता विभाग भी संभालते हैं, उनके खाते में एक और “उपलब्धि” जुड़ गई है। कानून-व्यवस्था के बिगड़ने और राज्य को प्रशासनिक ठहराव की ओर धकेलने के बाद, अब मान सरकार ने पंजाब की शान मानी जाने वाली वेरका को भी इस हालत में पहुंचा दिया है कि उसका मिल्क पाउडर भारतीय सेना द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। यह अब केवल अक्षमता नहीं, बल्कि विफलताओं का एक पैटर्न बन चुका है। शासन से लेकर संस्थाओं तक आम आदमी पार्टी जिस चीज को छूती है, वह कमजोर होती नजर आती है। पंजाब एक ऐसी सरकार की कीमत चुका रहा है, जो सिर्फ सुर्खियां बटोरने में माहिर है, लेकिन काम करने में नहीं। मजीठिया ने कहा-लोगों की सेहत से खिलवाड़ शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि भगवंत मान जो खुद को पंजाब का बेटा कहते हैं, पर आरोप है कि उनके कार्यकाल में पंजाब की विरासत को नुकसान पहुंचा है। देश की सशस्त्र सेना (आर्मी) ने वेरका, जो पंजाब सरकार का एक सहकारी संस्थान है, द्वारा सप्लाई किए गए सूखे दूध को पूरी तरह खारिज कर दिया। सवाल उठ रहा है कि यही दूध पंजाब में बिना जवाबदेही के बेचा जा रहा है और करोड़ों लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। सेना द्वारा सैंपल रिजेक्ट किए जाने से सरकार के दावों की पोल खुलने की बात कही जा रही है। बताया गया है कि दिल्ली में वेरका की अपील भी खारिज हो चुकी है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। जबकि लैब रिपोर्ट में सैंपलों में मेटल और काले कण होने का दावा किया गया है। इसके साथ ही यह सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि क्या निजी डेयरी कंपनियों को फायदा पहुंचाने या चुनावी लाभ के लिए ऐसा किया जा रहा है, और क्या यह पंजाब के दूध उत्पादक किसानों को बदनाम करने की साजिश है। विभाग सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के अधीन होने के कारण उन्हें जिम्मेदार बताया जा रहा है और इन विवादों को देखते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी उठ रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    "Days before Charlie gets assassinated...": Candace Owens accuses Erika Kirk of plotting Charlie Kirk's murder and staging sympathy posts"
    Next Article
    Ashok Kharat Nashik Case: अशोक खरात पर ममता कुलकर्णी के चौंकाने वाले खुलासे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment