Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाबी मॉडल हिमांशी खुराना से मांगी 10 करोड़ फिरौती:गैंगस्टर ने थ्रेट कॉल किया, कहा- पैसे नहीं दिए, तो मार देंगे; मोहाली में FIR

    16 hours ago

    पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। थ्रेट कॉल आने के बाद हिमांशी ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थ्रेट कॉल में गैंगस्टरों ने एक्ट्रेस को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है। हिमांशी खुराना पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली हैं। उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय के नाम से भी जाना जाता है। सुपरहिट गानों से बनाई पहचान उन्होंने 2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतने के बाद मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और साड्डा हक जैसी फिल्मों और सोच जैसे सुपरहिट गानों से बड़ी पहचान बनाई। जबकि, बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के बाद वो सबसे ज्यादा फेमस हुईं। बिग बॉस से निकलने के बाद डिप्रेशन में चली गईं थीं हिमांशी खुराना बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। शो के दौरान उनके और शहनाज गिल के बीच काफी विवाद भी हुए थे। शो से निकलने के बाद उन्होंने एक चैट शो में बताया था कि बिग बॉस के घर के नेगेटिक माहौल से वो काफी डिप्रेशन में चली गई थीं। यहां तक कि शो से निकलने के बाद वो करीब 2 सालों तक डिप्रेशन में थीं। हिमांशी का कहना था कि वो इतनी ज्यादा डिप्रेस्ड थीं कि कभी कभार उन्हें पैनिक अटैक भी आने लगे थे। इसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट कराया गया था। ------------- पंजाब की सूफी सिंगर नूरां से मांगी 1 करोड़ रंगदारी:गैंगस्टर संपत नेहरा के नाम पर थ्रेट कॉल, सलमान खान के घर की रेकी कर चुका पंजाब की सूफी सिंगर और जालंधर की रहने वाली ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। इसका खुलासा खुद ज्योति नूरां के पति अभि ने किया। उनका कहना है कि किसी संपत नैहरा के नाम से धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    CJI जस्टिस सूर्यकांत बोले, रोहतक मेरा प्रेरणा क्षेत्र:हाथ जोड़ कर वकीलों का अभिवादन स्वीकारा; बोले-मेरे अंदर का वकील आज भी जिंदा
    Next Article
    धनुष को ₹20 करोड़ का नोटिस:2016 की ठप फिल्म पर थेनांडल फिल्म्स ने मांगा हर्जाना, एक हफ्ते में जवाब देने का अल्टीमेटम कानूनी कार्रवाई

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment