Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाबी सिंगर बब्बू मान के शो में हंगामा:लाइव टेलीकास्ट वाला कैमरा गिरा; SP की वॉर्निंग- 5 मिनट में शांत न हुए तो परमिशन कैंसिल

    10 hours ago

    मोहाली में कबड्‌डी टूर्नामेंट में पंजाबी सिंगर बब्बू मान के खुले अखाड़े में भीड़ बेकाबू हो गई। सिंगर मान बार-बार फैंस को समझाते रहे लेकिन वह नहीं रुके। लाइव दिखा रहा कैमरा तक नीचे गिर गया। यह देख पंजाब पुलिस एक्शन में आ गई। मोहाली के SP ने माइक संभाल लिया। उन्होंने दो-टूक कहा कि अगर 5 मिनट में शांत न हुए तो प्रोग्राम बंद करा देंगे। सिंगर, पुलिस और टूर्नामेंट आयोजकों की मिन्नतों के बाद फैंस शांत हुए। मोहाली में ही कबड्‌डी टूर्नामेंट के दौरान कबड्‌डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की हत्या के बाद से पुलिस सवालों के घेरे में है। हाईकोर्ट इस मामले में पंजाब के DGP गौरव यादव तक को तलब कर चुका है। जिसमें कड़ी फटकार भी लगाई। सिलसिलेवार ढंग से जानिए, कैसे मचा बवाल शो शुरू होते ही कैमरों को लेकर हूटिंग: मोहाली के गांव बल्लोमाजरा में कबड्‌डी टूर्नामेंट चल रहा था। शनिवार रात यहां बब्बू मान लाइव परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान फैंस ने हूटिंग की कि उन्हें स्टेज साफ नहीं दिख रही है। अभी शो शुरू ही हुआ था। यह जानकर सिंगर बब्बू मान ने फैंस की डिमांड पर लाइव टेलीकास्ट कर रहे कैमरों को सामने से हटवा दिया। उन्होंने कैमरामैन को कहा कि वह साइड से एंगल बनाए। इसके बाद बब्बू मान ने आधे घंटे तक परफॉर्म किया। अचानक फैंस बेकाबू हुए, सिंगर बोले- मुश्किल से परमिशन मिली: इसके बाद अचानक फैंस बेकाबू हो गए। एक-दूसरे से धक्कामुक्की होने लगी। इससे व्यवस्था बिगड़ने लगे। यह देखकर बब्बू मान ने कहा कि बड़ी मुश्किल से परमिशन मिली है। सभी शांति बनाएं रखें लेकिन फैंस नहीं माने। हालात हाथ से निकलते देखकर पुलिस अलर्ट हो गई। बब्बू मान को गाने से रोक दिया गया। SP ने माइक संभाला, चेतावनी दी मोहाली के SP मनप्रीत सिंह ने माइक संभाल लिया। उन्होंने स्टेज के नीचे से ही फैंस को सीधी चेतावनी दी। SP ने कहा- यह मेरी आखिरी चेतावनी है। अगर 5 मिनट में सब शांत नहीं हुए तो प्रोग्राम की परमिशन तुरंत कैंसिल कर दी जाएगी। लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा आया तो मैं किसी को नहीं बख्शूंगा। मान ने कहा- शांत रहोगे, तभी गाऊंगा इसके बाद बब्बू मान ने माइक संभालकर पुलिस अधिकारी को पंजाब की शान कहते हुए कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। मान ने कहा कि SP हमारे बेहद खास हैं। उन्होंने मेरी बात मान ली है। अगर आप लोग अगले 20-24 मिनट शांति से रहे तो ही मैं आगे गाऊंगा। पुलिस की चेतावनी और बब्बू मान की अपील का फैंस पर असर पड़ा। वह शांत हो गए। जिसके बाद पुलिस की कड़ी हिदायतों के बाद मान ने प्रोग्राम शुरू किया। इसके बाद बब्बू मान ने गाना शुरू किया। जिसके बाद फैंस भी एंजॉय करते दिखे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    हरियाणवी ओलिंपियन सुमित ने राजस्थानी सोनिका संग रचाई गुपचुप शादी:ऋषिकेश में ₹1 में सगाई, बिना दहेज 7 फेरे लिए; जूते छिपाई में सालियों को दिए डेढ़ लाख
    Next Article
    हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के आसार:राजस्थान-एमपी पंजाब में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट; J-K के डोडा में एवलांच, गाड़ियां फंसीं

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment