Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    PAK-SL मैच; साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड:एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर; पाकिस्तान 100 पार

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां सुपर-8 मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 10 ओवर में बिना नुकसान के 102 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान और फखर जमान क्रीज पर हैं। फरहान ने फिफ्टी पूरी कर ली है। वे एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने हैं। उन्होंने विराट कोहली के 319 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फरहान ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में इस पारी का 37वां रन बनाते ही यह अचीवमेंट हासिल की। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नाफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    🔴Live: Sri Lanka vs Pakistan, T20 World Cup Live | Live match Today | SL vs PAK, Live match Score
    Next Article
    PAK vs SL, T20 WC: Fakhar-Sahibzada dominate Sri Lanka attack as Pak eye big total

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment