Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग के हालात:PAK बोला- 274 अफगान लड़ाके मारे, 400 से ज्यादा घायल; तालिबान के समर्थन में भारत

    1 day ago

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात जंग जैसे हो गए हैं। पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में फिर से एयरस्ट्राइक की है। वहीं तालिबान ने दावा किया है कि उसने इस्लामाबाद के फैजाबाद सैन्य ठिकाने समेत कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया। संघर्ष की शुरुआत गुरुवार रात हुई, जब अफगानिस्तान ने 22 फरवरी को हुए पाकिस्तानी हमले के जवाब में कार्रवाई की। टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने ‘गजब लिल हक’ नाम का ऑपरेशन शुरू किया और काबुल समेत कई प्रांतों में हमले किए। पाकिस्तान का दावा है कि उसके हमलों में 274 अफगान लड़ाके मारे गए, जबकि 400 से ज्यादा घायल हैं। दोनों तरफ से करीब 300 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। भारत ने भी पाकिस्तान के हमलों की निंदा करते हुए अफगानिस्तान का समर्थन किया है। दावा- तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी जेट गिराया अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है। PAK रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है। पाकिस्तान पर तालिबान के हमले का वीडियो… काबुल पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का वीडियो पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने यह वीडियो X पर पोस्ट किया है। वीडियो में पाकिस्तानी एयरफोर्स की अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिका प्रांत में स्ट्राइक के फुटेज हैं। पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की तस्वीरें… अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Deepinder Goyal’s health tech startup 'Temple' secures $54 million funding, valued at $190 million
    Next Article
    England top Super 8 group, keep Pakistan's hopes alive with NZ win

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment