Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग के हालात:PAK ने फिर एयरस्ट्राइक की, तालिबान बोला- इस्लामाबाद में मिलिट्री ठिकाने को निशाना बनाया

    1 day ago

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग के हालात बन गए हैं। PAK एयरफोर्स ने एक बार फिर अफगानिस्तान में कई प्रांतों में एयरस्ट्राइक की है। दूसरी तरफ तालिबान ने भी इस्लामाद के फैजाबाद सैन्य ठिकाने समेत कई अहम मिलिट्री बेस को निशाना बनाने का दावा किया है। संघर्ष की शुरुआत गुरुवार देर रात पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के हमले से हुई। यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया। टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। इस हमले के जवाब में PAK सरकार ने ऑपरेशन 'गजब लिल हक' शुरू किया और काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। इस एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान ने 133 अफगान लड़ाकों को मारने का दावा किया। दोनों के बीच संघर्ष में करीब 200 लोगों के मारे जाने की खबर है। दावा- तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी जेट गिराया अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है। PAK रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है। पाकिस्तान पर तालिबान के हमले का वीडियो… काबुल पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का वीडियो पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने यह वीडियो X पर पोस्ट किया है। वीडियो में पाकिस्तानी एयरफोर्स की अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिका प्रांत में स्ट्राइक के फुटेज हैं। अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की अंतिम यात्रा शुरू:रिंकू ने अर्थी को कंधा दिया, टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए
    Next Article
    Iran Oil Shock Could Drive 15% Surge In Global Crude Prices

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment