Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तानी बाजार 10% टूटकर 46 हजार पर आया:भारतीय बाजार में 1.29% की गिरावट रही, सेंसेक्स 80,238 के स्तर पर बंद

    16 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1100 अंक (1.30%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों (1.35%) की गिरावट है, ये 24,850 के स्तर पर है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। कच्चा तेल 10% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। सोना 7 हजार रुपए बढ़ा, 1.66 लाख पर पहुंचा इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 7 हजार रुपए बढ़कर 1.66 लाख पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 20 हजार रुपए बढ़कर 2.87 लाख रुपए पर पहुंच गई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है। चांदी 3.50 लाख तक पहुंच सकती है। युद्ध जैसे अनिश्चित माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित मानते हैं और इसमें पैसा लगाने लगते हैं। इससे इसकी डिमांड बढ़ती है और ये महंगे होने लगते हैं। अलग-अलग शहरों के बाजार में सोने की कीमत एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजार 27 फरवरी को मिला-जुला रहा
    Click here to Read More
    Previous Article
    अमेरिका-ईरान जंग से पाकिस्तानी बाजार 10% टूटा:कराची-30 इंडेक्स 5000 अंक गिरकर 46 हजार पर आया; भारतीय बाजार में 1.30% की गिरावट
    Next Article
    Gold Prices Surge (Mar 2), Check 22K & 24K Rates Per Gram In Major Cities

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment