Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तानी डॉन का दावा, गुरदासपुर एनकाउंटर में बेगुनाह मारा:ऑडियो जारी कर बोला-पंजाब पुलिस सबूत दे, नहीं तो मैं दूंगा; ASI-होमगार्ड मर्डर में आरोपी था

    13 hours ago

    पंजाब के गुरदासपुर में 2 पुलिस कर्मचारियों की हत्या के बाद हुए एनकाउंटर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सवाल उठाए हैं। भट्टी ने दावा किया कि पंजाब पुलिस का ये एनकाउंटर फेक है। जिस रणजीत सिंह को मारा गया है वो पुलिस को मारने वालों में शामिल ही नहीं था। इसे लेकर शहजाद भट्टी ने ऑडियो जारी किया है। डाकू नाम के इंस्टा पेज पर डाले इस ऑडियो में भट्टी ने कहा- पंजाब पुलिस सिखों के खिलाफ जुल्म कर रही है। अगर मैंने पहले पुलिस वालों को मारने का वीडियो डाला था तो मुझे ये भी पता है कि ये कत्ल किसने किए हैं और किसने करवाए हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि एनकाउंटर में मारा गया युवक घटना में शामिल नहीं था। भट्टी ने कहा कि इस मामले में पंजाब पुलिस से जवाब मांगा जाना चाहिए और एनकाउंटर करने वाली टीम से सबूत मांगे जाने चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट में जाकर जांच की मांग करनी चाहिए। मुझसे तो रणजीत सिंह की मां का दुख नहीं देखा जाता। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि दो दिन पहले गुरदासपुर में पुलिस चौकी में ASI और होमगार्ड जवान का कत्ल करने वाले एक आरोपी रणजीत सिंह का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। उसका दूसरा साथी इंद्रजीत सिंह फरार हो गया था। वहीं तीसरा आरोपी दिलावर सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। जारी किए ऑडियो में भट्टी ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल एनकाउंटर के बाद DIG ने कही थी ये बातें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला, दावा- 55 सैनिक मारे:जेट भी गिराया; PAK की एयरस्ट्राइक, कहा- 133 लड़ाके मारे, रक्षामंत्री आसिफ बोले- खुला युद्ध छिड़ा
    Next Article
    T20 World Cup: What Team India needs to do to reach semi-finals

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment