Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर:श्रीलंका को 5 रन से हराया, फरहान का शतक बेकार; न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंची

    1 day ago

    पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए श्रीलंका को कम से कम 65 रन के अंतर से हराना था। उसे 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था। लेकिन, श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाबी पारी में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन ही बना सकी। मैच का स्कोरबोर्ड फरहान की पारी से बने रिकॉर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नाफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    UNSEEN 4K HDR Video 240FPS | Your TV Has Never Looked Like This
    Next Article
    इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:एयरपोर्ट बंद; दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर, एयर इंडिया ने लंदन, टोरंटो, पेरिस की उड़ानें रद्द कीं

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment