Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सलमान को कप्तानी से हटा सकता है:PCB टी-20 वर्ल्डकप में प्रदर्शन से नाखुश, कई सीनियर्स का आखिरी टूर्नामेंट होगा

    13 hours ago

    पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को पाकिस्तानी टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। न्यूज एजेंसी PTI ने दावा किया है कि कई पाकिस्तानी सीनियर प्लेयर्स का यह आखिरी टूर्नामेंट साबित हो सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के कारण सलमान को कप्तानी से हटाया जाएगा। एजेंसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्रों के हवालों से दावा किया है कि चेयरमैन मोहसिन नकवी टीम के मौजूदा प्रदर्शन से बिल्कुल खुश नहीं हैं। पाकिस्तान की टीम 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलने वाली है। टीम यह मैच हारी तो वर्ल्डकप से बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान वर्ल्ड कप लीग मैच में भारत और सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड से हार चुका है। वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 9 मुकाबलों में 8 बार हराया है। प्रदर्शन चाहे जैसा, कप्तान का हटना तय PCB के सूत्रों ने बताया कि चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट से पहले भरोसा दिलाया था कि टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। रिपोर्ट के अनुसार, टीम का आगे का प्रदर्शन चाहे जैसा भी रहे, कप्तानी में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। यह संकेत देता है कि बोर्ड की टॉप लीडरशिप दूरगामी रणनीति पर काम करना चाहता है। आज पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच आज पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच है। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच से तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती है या फिर कीवियों को टॉप-4 में एंट्री मिलेगी। आज पाकिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। फिलहाल, पाकिस्तान की टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। टीम के पास 2 मैच के बाद एक अंक ही है। इंग्लैंड पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। श्रीलंकाई टीम अपने दोनों सुपर-8 मैच हार गई है। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -----------------------------------
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran supreme leader Khamenei targeted in US-Israeli strikes • FRANCE 24 English
    Next Article
    आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:18 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment