Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर:न्यूजीलैंड टॉप-4 में पहुंची, भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला ‘करो या मरो’

    1 day ago

    न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर चुका था। न्यूजीलैंड की किस्मत पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले पर टिकी हुई थी। शनिवार को पल्लेकेले में खेले गए सुपर-8 के आखिरी मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन जीत का अंतर पर्याप्त नहीं रहा। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली। इससे पहले शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था, जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रहीं। पाकिस्तान को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए 200 रन से ज्यादा स्कोर करने पर श्रीलंका को कम से कम 65 रन से हराना था या फिर 13.1 ओवर के अंदर टारगेट हासिल करना होगा। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 212 रन बनाए। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन या उससे कम पर रोकना था, लेकिन श्रीलंका ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक रन बना लिए। इसी वजह से पाकिस्तान आवश्यक रनरेट हासिल नहीं कर सका और न्यूजीलैंड ने नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को एक जीत चाहिए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इंग्लैंड ने सुपर-8 चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। न्यूजीलैंड 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। टीम ने सुपर-8 में एक मैच जीता, एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 1.390 रहा। वहीं पाकिस्तान के भी तीन मैचों के बाद 3 अंक थे। टीम ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन उसका नेट रनरेट -0.123 रहा। इसी कारण बेहतर रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना ग्रुप-1 की शीर्ष टीम साउथ अफ्रीका से 4 मार्च को कोलकाता में होगा। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -------------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड ने लगातार तीसरा सुपर-8 मैच जीता, कीवियों की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    इजराइल-ईरान जंग...MP के 100 से ज्यादा लोग दुबई में फंसे:इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन और बिल्डर भी शामिल; एयर इंडिया की फ्लाइट कल भी कैंसिल
    Next Article
    🔴 PAK vs SL Cricket Live Match Today, T20 World Cup 2026 Scores Commentary, Pakistan v Sri Lanka

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment