Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर:न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा; 212 के टारगेट का पीछा कर रही श्रीलंका का स्कोर 150/5

    1 day ago

    पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। टीम को टॉप-4 में पहुंचने के लिए 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था। लेकिन, श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और न्यूजीलैंड की टीम टॉप-4 में पहुंच गई। फिलहाल, श्रीलंकाई टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। पवन रत्नायके और कप्तान दसुन शनाका क्रीज पर हैं। जनिथ लियानागे 5, कामिंडु मेंडिस 3 रन, चरिथ असलंका 25, कामिल मिशारा 26 और पथुम निसंका 3 रन बनाकर आउट हुए। अबरार अहमद 3 विकेट ले चुके हैं। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान (100 रन) ने शतक लगाया। जबकि फखर जमान (84 रन) ने फिफ्टी बनाई। दोनों के बीच रिकॉर्ड 176 रन की साझेदारी हुई। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट झटके। दो विकेट दसुन शनाका को मिले। दुष्मंथा चमीरा के हिस्से एक विकेट आया। मैच का स्कोरबोर्ड फरहान की पारी से बने रिकॉर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नाफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran Vs Israel-America War: Trump ने खुद बताया ईरान क्यों दहलाया? #khamenei #netanyahu #shorts
    Next Article
    पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर:न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा; 212 के टारगेट का पीछा कर रही श्रीलंका का स्कोर 161/5

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment