Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा:नामीबिया को 102 रन से हराया; साहिबजादा फरहान का शतक, उस्मान तारिक को 4 विकेट

    23 hours ago

    पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के 35वें मैच में नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाबी पारी में नामीबिया ने 17.1 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। विलेम मायबर्ग क्रीज पर हैं। उस्मान तारिक ने बर्नार्ड शोल्ट्ज (एक रन) को बोल्ड किया। उन्होंने रूबेन ट्रम्पेलमैन (जीरो) और जेजे स्मिट (9 रन) को भी आउट किया। जेन ग्रीन (7 रन) को शादाब खान ने सईम अयूब के हाथों कैच कराया। शादाब खान ने एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक (20 रन) को और कप्तान जेरार्ड इरास्मस (7 रन) को आउट किया। लॉरेन स्टीनकैंप (23 रन) को मोहम्मद नवाज ने पवेलियन भेजा। निकोल लोफ्टी-ईटन (5 रन) रनआउट हुए। जबकि जॉन फ्राइलिनक (9 रन) को सलमान मिर्जा ने बोल्ड कर दिया। पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने 58 बॉल पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 57 बॉल पर शतक बनाया। शादाब खान ने नाबाद 36 रन बनाए। कप्तान सलमान अली आगा 38 रन बनाकर आउट हुए। नामीबिया के लिए जैक ब्रेसल ने 2 विकेट झटके। जबकि जेरार्ड इरास्मस को एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और जैक ब्रेसल। ------------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:बंगाल में सड़क मरम्मत के दौरान ड्रम फटने से 3 बच्चे झुलसे, एक की हालत गंभीर
    Next Article
    India-AI Impact Summit 2026: Sweden’s Deputy PM Ebba Busch endorses India’s AI leadership, says EU deal ‘more than trade’

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment