Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पुलिस अधिकारी की बेटी के प्राइवेट पार्ट सैनिटाइजर से जलाए:गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर ने मारपीट कर न्यूड वीडियो बनाई, यूरीन पिलाया; BSc की छात्रा

    22 hours ago

    हरियाणा के गुरुग्राम में 19 साल की लिव-इन पार्टनर टॉर्चर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती बीएससी की छात्रा है और उसकी मां त्रिपुरा में पुलिस अधिकारी है। आरोपी शिवम ने लिव-इन में रहते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगाई। इसके साथ मारपीट कर वीडियो भी बनाई। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कस्टडी में आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वो छात्रा के साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट की गई। इसके बाद युवती ने उसके चंगुल से छुटकर अपनी मां को कॉल की और लोकल पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को धर दबोचा। साथ ही छात्रा की सीरियस हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर में भर्ती कराया गया। रविवार को गुरुग्राम पहुंची छात्रा की मां ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए है। कहना है कि उसकी बेटी को तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। यूरीन तक पिलाया। पहले जानिए कैसे युवक के चंगुल में फंसी छात्रा… अब जानिए छात्रा की मां ने क्या-क्या बताया… एडवोकेट बोली- शरीर को कई जगह से दागा एडवोकेट रीना रॉय ने बताया कि घटना से तीन दिन पहले पीड़ित ने अपने पिता को कॉल कर कहा था- अगर आप मुझे जिंदा देखना चाहते हो गुरुग्राम में आकर ढूंढ लो। उसने अपने पीजी के बारे में भी बताया था। इसके बाद उसके घरवाले एक्टिव हुए। एडवोकेट के अनुसार, लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी ने प्राइवेट पार्ट पर सैनेटाइजर लगाकर लाइटर से आग लगाई थी। उसने शरीर के दूसरे हिस्सों को भी दागा। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा:चेहरे पर चोट के गहरे निशान, AIIMS रेफर; मां बोली- बेटी के चरित्र पर शक करता था गुरुग्राम में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर को जमकर पीटा। रूम में ही बंधक बनाकर उसे घंटों तक टॉर्चर करता रहा। उसके हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उसके बॉयफ्रेंड की चंगुल से छुड़ाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    Donald Trump ने 24 घंटे में ग्लोबल टैरिफ 5% बढ़ाया, पहले 10%, अब 15% किया
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, श्रीलंका ने टॉस जीता:इंग्लैंड पहले बैटिंग करेगी, पथुम निसांका टॅाप रन स्कोरर

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment