Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पुलिस चौकी के अंदर घुसकर ASI-होमगार्ड जवान की हत्या:पंजाब में PAK बॉर्डर के पास वारदात; कुर्सी-चारपाई पर मिली लाशें, BSF भी जांच करने पहुंची

    13 hours ago

    गुरदासपुर में 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भारत-पाक बॉर्डर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रात करीब 1 बजे हमलावर गांव आदियां पुलिस चौकी के अंदर घुसे और ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारीं। दोनों पुलिसकर्मियों को संभलने तक का टाइम नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह थाना दोरांगला के SHO बनारसीदास ने कॉल किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच कमलजीत सिंह को कॉल किया, जिसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंचे, जहां कमरे के अंदर दोनों की लाश पड़ी हुई थी। मृतकों की पहचान होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह के नाम से हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भेज दिया गया है। एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी एक ही चौकी में तैनात थे और रात में ड्यूटी के दौरान उन्हें गोली मारी गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल सका है। वहीं BSF के डीआईजी जेके विरदी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस इसके पीछे गैंगस्टरों के हमले की आशंका जता रही है। हालांकि वारदात के स्टाइल से यह आतंकी हमले जैसा लग रहा है। मगर, पुलिस अभी किसी भी एंगल को लेकर कुछ नहीं कह रही है। सरपंच की 3 बड़ी बातें… पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की एसएसपी आदित्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की गोली लगने से मौत हुई है। उनको गोली किसने मारी अभी तक इसका कुछ पता नहीं लग पाया। उन्होंने कहा कि दोनों जवान मृतक हालत में चौकी के कमरे में मिले थे। फॉरेंसिक टीमें मैके पर जांच कर रही हैं। पुलिस गैंगस्टर और आतंकवादी एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। एसएसपी आदित्य ने बताया कि हमने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर ली है। हमारी तकनीकी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। दोनों मुलाजिम इंडियन रिजर्व बटालियन के थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली, टैरिफ बदलाव वजह:समीक्षा के बाद नई तारीख तय होगी; समझौते पर कानूनी मुहर लगनी थी, अब देरी की संभावना
    Next Article
    PM Modi Launches India's Fastest Metro In Meerut, Entire Namo Bharat Corridor

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment