Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, थाने के बाहर प्रदर्शन:पिता बोले- दो पुलिसवाले छोड़ने के लिए मांग रहे थे 50 हजार; पीट-पीटकर मार डाला

    11 hours ago

    छतरपुर के राजनगर थाने में फांसी के फंदे पर 22 साल के युवक का शव मिला है। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। उसने सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं…उसे किस मामले में पकड़ा था…पुलिस इसकी जानकारी नहीं दे रही है। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मजिस्ट्रेट और छतरपुर एसपी अगम जैन पहुंच गए हैं। मृतक की पहचान राजेश पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। युवक का शव अभी भी थाने में ही रखा है। घटना की खबर मिलने के बाद युवक राजेश पटेल के परिजन थाने पहुंच गए हैं। बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पिता किशोरी का आरोप है कि आज सुबह 10 बजे दो पुलिसवाले संजय कुमावत और शिवकुमार पाल आए थे। दोनों आरोप बिना बताए बेटे को ले गए। छोड़ने के लिए 50 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। मैंने गांववालों से पैसों की व्यवस्था कर ली थी, लेकिन शाम को पता चला उसके साथ अनहोनी हो गई। मेरे बेटे ने फांसी नहीं लगाई। पुलिसवालों की पिटाई से उसकी जान गई है। जिम्मेदार पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। देखिए तस्वीरें एसपी बोले- पेशाब करने के बहाने वॉशरूम गया, फांसी लगा ली एसपी अगम जैन ने बताया कि आरोपी पेशाब करने के बहाने वॉशरूम गया था। वहां जाकर उसने फांसी लगा ली। हालांकि, अधिकारी यह नहीं बता रहे कि युवक को किस आरोप में पकड़ा गया था, अगर वह वॉशरूम गया था तो क्या उसके साथ पुलिसकर्मी गए थे या वह अकेला गया था। ना ही थाने के सीसीटीवी फुटेज जारी किए जा रहे हैं। मौके पर FSL टीम जांच कर रही है। घटना स्थल पर क्रॉस पट्टी लगा दी गई है। बागेश्वर धाम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल भी राजनगर थाने भेजा गया है। परिजन बोले- FIR नहीं थी, जो पुलिसकर्मी पकड़कर लाए, उनमें से एक ड्यूटी पर नहीं था परिजनों के मुताबिक, थाने के उस कमरे के वॉशरूम में शव मिला है, जिस कमरे में बच्चे और महिलाओं की सुनवाई होती है। परिजनों का आरोप है कि राजेश पर कोई FIR नहीं की गई थी, जो पुलिसकर्मी उसे पकड़ कर लाए थे, उनमें से एक ड्यूटी पर भी नहीं था। राजेश मजदूरी करता था। उसका एक छोटा भाई भी है। थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस–प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लग रहे थाने के बाहर स्थानीय लोग और मृतक के परिजन पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फांसी लगाने वाले लड़के के दोस्त ने बताया कि मैं मौके पर मौजूद था। आज सुबह 10 बजे दो पुलिस वाले सिविल ड्रेस में मोटरसाइकिल से आए, उसे पकड़ कर लेकर गए। दोस्त का कहना है कि पुलिस वालों से बार-बार पूछा कि क्यों लेकर जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Donald Trump would agree to meeting with Iran's Ayatollah Khamenei, says Marco Rubio
    Next Article
    How Epstein Used Sham Marriages, Student Visas To Keep Women Bound To Him

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment