Search

    Language Settings
    Select Website Language

    प्रोफेसर ने स्टूडेंट को आतंकी कहा, Video:आरोप- पीड़ित का सर्पोट करने पर अन्य छात्रों को सस्पेंड किया, आरोपी ने छात्र से माफी नहीं मांगी

    9 hours ago

    कर्नाटक के बेंगलुरु में निजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के खिलाफ स्टूडेंट को आतंकी कहने पर केस दर्ज हुआ है। घटना का 58 सेकेंड का वीडियो वायरल है। पुलिस ने मामले पर खुद से नोटिस लिया। घटना 24 मार्च की है। एफआईआर के मुताबिक, विशेष समुदाय के छात्र ने प्रोफेसर से क्लास से बाहर जाने की परमिशन मांगी। इस पर प्रोफेसर को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा- शर्म नहीं आती तुमको… आतंकी। प्रोफेसर यहां नहीं रुके, उन्होंने कहा- मैंने सोचा था कि मैं आज बहुत शांत रहूंगा। ईरान युद्ध तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से हुआ। ट्रम्प तुम्हें ले जाएगा। तुम बेवकूफ हो…तुम नरक में जाओगे। पीड़ित को बार-बार आतंकी कहा पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर ने क्लास में छात्र को बार-बार आतंकी कहा और उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के वक्त क्लास में 60 स्टूडेंट मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि छात्र की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन प्रोफेसर के खिलाफ BNS की धारा 299 (धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रयास) और 352 (जानबूझकर अपमान) में केस दर्ज किया है। आरोप- पीड़ित का सर्पोट करने पर साथी स्टूडेंट सस्पेंड आरोप है कि पीड़ित छात्र का जब उसके साथी छात्रों ने सपोर्ट किया और प्रोसेफर के व्यवहार का विरोध किया तो उन्हें सस्पेंड किया गया। छात्रों से मामले को दबाने को कहा गया। इसके अलावा सोशल मीडिया से वीडियो हटाने का दवाब भी बनाया गया। आरोपी प्रोफेसर ने पीड़ित से माफी नहीं मांगी वहीं, इस मामले में प्रोफेसर ने कॉलेज को लिखित माफी दी है, लेकिन पीड़ित छात्र से सीधे माफी नहीं मांगी। विभाग के एचओडी ने प्रोफेसर की तरफ से छात्रों से माफी मांगी। हालांकि 27 मार्च को प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    ‘Complete nonsense’: Nihal Sarin on Dutch No. 1 Anish Giri ‘drawish’ tag before Candidates

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment