Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पश्चिम एशिया के हालात पर सर्वदलीय बैठक खत्म:रिजिजू बोले- विपक्ष ने कहा कि वो सरकार के साथ है; टीएमसी का बहिष्कार, राहुल शामिल नहीं

    23 hours ago

    ईरान-इजराइल जंग के बीच सरकार ने बुधवार को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में मिडिल ईस्ट पर के हालातों और देश में गैस-तेल की उपलब्धता सरकार ने विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष ने कहा है कि वो सरकार के साथ है। सरकार ने विपक्ष को वर्तमान हालातों की जानकारी दी। बैठक से पहले ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने बैठक में शामिल ना होने का फैसला लिया है। वहीं, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर सभी दलों के मिडिल ईस्ट के हालतों पर ब्रीफिंग दी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल रहे। 24 मार्च: राज्यसभा में मोदीने कहा था- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। 23 मार्च : लोकसभा में मोदी ने कहा था- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसबा में पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा था कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… सर्वदलीय बैठक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Delay in FSSAI finalising front of pack labelling rules unusual by its own norm
    Next Article
    चंडीगढ़ में नशे में झूमते डिलीवरी बॉय का VIDEO:ढाई घंटे तक खड़ा रहा; आंखें बंद, मुंह में बीड़ी फंसी, लाइटर तक नहीं जला पाया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment